नेतन्याहू के खिलाफ जांच की मांग:अरबपति दोस्त के बंगले पर ठहरे थे, 3 घरों पर पब्लिक का पैसा खर्च करने के आरोप

Updated on 16-04-2024 02:48 PM

इजराइल पर ईरान के हमले के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जांच की मांग की जा रही है। मूवमेंट फॉर क्वालिटी गवर्नमेंट नाम की एक संस्था ने नेतन्याहू पर अरबपति दोस्त के बंगले पर रहने के आरोप लगाए हैं।

दरअसल, हमास के हमले के बाद नेतन्याहू अपने अमेरिकी दोस्त सिमॉन फेलिक के आलीशान बंगले में रहे थे। इजराइल में किसी भी पब्लिक सरवेंट के लिए ये गैरकानूनी है कि वो महंगे गिफ्ट्स स्वीकार करे। नेतन्याहू के अरबपति दोस्त के बंगले पर ठहरने को महंगा गिफ्ट बताया जा रहा है।

नेतन्याहू के लीगल एडवाइजर हिदाई नेगेव ने इस मामले को लेकर अटॉर्नी जनरल गली बहाराव-मियारा और श्लोमित बार्निया-फरगो को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि नेतन्याहू का विदेशी दोस्त के घर ठहरना गैरकानूनी माना जा सकता है। इसी आधार पर मामले की जांच की मांग की गई है। नेगेव के मुताबिक नेतन्याहू ने पब्लिक का पैसा अपने लिए तीन बंगलों पर खर्च किया।

नेतन्याहू और उनकी फैमिली अक्टूबर 2023 से दोस्त सिमॉन फेलिक के आलीशान बंगले में रह रहे हैं। शेफ समेत उनका तमाम पर्सनल स्टाफ भी यहीं है। हालांकि, इजराइली संविधान और कानून इसकी कतई इजाजत नहीं देता।

कौन हैं सिमॉन फेलिक

मूल रूप से फेलिक कट्टर यहूदी हैं और उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। ‘ड्यूटी फ्री अमेरिकाज’ के चेयरमैन हैं। इस कंपनी के ड्यूटी फ्री स्टोर्स दुनिया में करीब 200 एयरपोर्ट्स पर हैं। इसके अलावा वो एक बड़ी वाइन फैक्टी के मालिक हैं। इसको लेकर 2019 में बड़ा विवाद हुआ था। तब यूरोपीय यूनियन ने प्रोडक्ट्स मार्क को लेकर इस पर केस कर दिया था।

फेलिक के साथ एक विवाद और जुड़ा और तब वो पहली बार वर्ल्ड मीडिया की हेडलाइन्स में आए। दरअसल, उस वक्त दावा किया गया था कि फेलिक ने वेस्ट बैंक की उन बस्तियों में इन्वेस्टमेंट किया है, जिन पर इजराइल ने गैरकानूनी तौर पर कब्जा किया और वहां रहने वाले फिलिस्तीनियों को निकाल दिया। इसी साल की शुरुआत में इजराइल सरकार ने उन्हें ‘यरूशलम अवॉर्ड फॉर डेवलपमेंट’ से नवाजा था।

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि वो फेलिक फैमिली नेतन्याहू की पार्टी को चंदा भी देती है। फेलिक फैमिली के अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ दोस्ताना और कारोबारी रिश्ते भी हैं। नेतन्याहू पर आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने फेलिक और कुछ दूसरे अमीर कारोबारियों से महंगे तोहफे लिए। इसके अलावा विपक्ष में रहते हुए वो पर्सनल फॉरेन ट्रिप्स पर गए और इसका खर्च इन्हीं कारोबारियों ने उठाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.