कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस का विमान क्रैश:लैंडिंग के दौरान रनवे पर पलटा, 18 घायल

Updated on 18-02-2025 01:46 PM

कनाडा के टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 18 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्लेन में 76 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर्स थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान अमेरिका के मीनियापोलिस से टोरंटो आ रहा था। फ्लैप एक्चुएटर फेलियर (FAF) की वजह से विमान अचानक पलट गया। यानी लैंडिंग के दौरान विमान के पंखों पर लगे फ्लैप सही से काम नहीं कर पाए।

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि हादसे के समय टोरंटो में तेज बर्फीला तूफान चल रहा था। कनाडा के मौसम विभाग के अनुसार, 65 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इसी वजह से प्लेन पलट गया। हालांकि, हादसे का सही कारण पता नहीं चल सका है।

कनाडा का परिवहन सुरक्षा बोर्ड (TSB) हादसे की जांच कर रहा है। इसमें अमेरिका की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) भी मदद कर रहा है।

पायलट ने बताया- विमान उल्टा पड़ा था और जल रहा था 

हादसे के तुरंत बाद हेलिकॉप्टर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से बातचीत की थी। इसमें उसने बताया था कि विमान उलटा पड़ा है और जल रहा है।

हादसे के बाद टोरंटो एयरपोर्ट ने 200 से ज्यादा उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक दी गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.