भारत की अर्थव्यवस्था का डेलॉयट ने भी माना लोहा , कहा- जारी रहेगी तूफानी तेजी, देखें डिटेल

Updated on 13-01-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब देश के लिए एक और अच्छी खबर आई है। वित्तीय परामर्श और ऑडिट सेवा देने वाली कंपनी डेलॉयट इंडिया ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था का लोहा माना है। डेलॉयट इंडिया (Deloitte) ने अपनी रिपोर्ट में भारत की आर्थिक वृद्धि दर मजबूत आर्थिक बुनियाद के साथ चालू वित्त वर्ष (2023-24) में 6.9-7.2 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद जताई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2023-24 में 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जो एक साल पहले 7.2 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर अनुमान बढ़ने का मुख्य कारण माइनिंग, उत्खनन, मैन्युफैक्चिरिंग और सर्विस सेक्टर के कुछ खंडों का अच्छा प्रदर्शन है।

रिपोर्ट में कही ये बात

डेलॉयट इंडिया की हालिया आर्थिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में एक तेज गति बन रही है। इसे आर्थिक बुनियाद में सुधार के रूप में देखा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद का 1.9 प्रतिशत रहा और 2023-24 में इसके और कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा, विदेशी मुद्रा भंडार 568 अरब रुपये के अच्छे स्तर पर बना हुआ है, जो 10 महीने से अधिक के आयात जरूरतों को पूरा कर सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में मुद्रास्फीति पांच प्रतिशत पर है, जो कि भारतीय रिज़र्व बैंक के चार प्रतिशत के लक्ष्य के हिसाब से अधिक है। लेकिन एक दशक पहले की तुलना में बहुत कम है।


तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था

डेलॉयट इंडिया की अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार ने कहा, "आर्थिक बुनियाद में सुधार ने हमारी धारणा को मजबूत किया है और हमें उम्मीद है कि हमारे आधारभूत परिदृश्य में भारत की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023-24 में 6.9 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 6.4 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत के बीच रहेगी।" उन्होंने कहा, "...वैश्विक आर्थिक परिदृश्य मध्यम बना हुआ है। ऐसे में यह भारतीय अर्थव्यवस्था को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। इससे देश बाकी दुनिया की तुलना में अनिश्चितताओं से बेहतर तरीके से निपट सकेगा।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.