लीगल नोटिस पहुंचाना पड़ेगा महंगा:रजिस्टर्ड डाक सेवा 30 सितंबर से बंद, स्पीड पोस्ट में मर्ज होने से अधिक लगेगी राशि

Updated on 23-09-2025 12:29 PM

डाकघरों में 30 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा बंद होने जा रही है। विभाग ने इसे स्पीड पोस्ट में मर्ज करने का फैसला लिया है। यानी अब बैंक के जरूरी दस्तावेज़, लीगल नोटिस या सरकारी पत्र भेजने पर आपकी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। फिलहाल देशभर में रोजाना करीब 1 करोड़ स्पीड पोस्ट और 17 लाख रजिस्टर्ड पोस्ट बुक होते हैं। स्पीड पोस्ट को जल्दी पहुंचाने के लिए डाक को हवाई जहाज और फास्ट ट्रेन से भेजा जाता है। इसी वजह से इसकी लागत और दरें दोनों ही सामान्य डाक से ज्यादा रहती हैं।

लेकिन बीते कुछ समय से रजिस्टर्ड डाक भी स्पीड पोस्ट के साथ ही भेजी जाने लगी। इसमें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे और एयरलाइंस को ज्यादा भुगतान करना पड़ता था, जबकि ग्राहकों से वसूली रजिस्टर्ड पोस्ट की कम दर पर ही होती थी। यह घाटे का सौदा विभाग लंबे समय तक नहीं चला पाया और अब इसे खत्म करने का रास्ता चुना है। 30 सितंबर के बाद रजिस्टर्ड पोस्ट बंद होगी और उसकी जगह शुरू होगी ‘रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट’। इसमें रजिस्टर्ड की कानूनी सुरक्षा भी मिलेगी और स्पीड पोस्ट की तेजी भी। दरें अब तक घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन तय है कि यह मौजूदा दोनों सेवाओं से महंगी होगी।

रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट की जेब पर असर

डाकघर से आप पोस्ट की कोई भी सेवा ले रहे हों, उसमें दूरी और पार्सल का वजन मायने रखता है, उसके हिसाब से ही दर तय होती है। मान लीजिए छोटी दूरी के लिए आप सिर्फ एक लेटर कहीं पहुंचाना चाहते हैं तो, रजिस्टर्ड पोस्ट के लिए आपको 20 रुपये चुकाने होंगे, लेकिन वही पार्सल यदि आप स्पीड पोस्ट से करते हैं तो इसके लिए आपको 25 या उससे अधिक रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। नई रजिस्टर्ड स्पीड पोस्ट की दरें अब तक घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन चूंकि इसमें रजिस्टर्ड की कानूनी सुरक्षा और स्पीड पोस्ट की तेजी दोनों शामिल होंगी, इसलिए यह सबसे अधिक शुल्क वाली सेवा होगी।

मप्र के 43 डाकघरों में रात 8 बजे तक होगी बुकिंग डाक विभाग ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश के 43 मुख्य डाकघरों में डाक व पार्सल की बुकिंग सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक कर दी है। आम व्यक्ति रात 8 बजे तक इन डाकघरों में जाकर स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग करवा सकेंगे। ये सुविधा नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन, देवास, धार, खंडवा, खरगोन, सीहोर, राजगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, उज्जैन, शाजापुर, रतलाम, झाबुआ, भिंड, मुरैना, मोरार, लश्कर, ​शिवपुरी, गुना, अशोकनगर के मुख्य डाकघरों में मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.