दिल्ली का छोटा बम करेगा बड़ा धमाका, इसलिए गुजरात टाइटंस की आज खैर नहीं!

Updated on 04-04-2023 08:26 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज जब अपने घरेलू मैदान पर गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी तो उसे अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, शुरुआती मुकाबले में चेन्नै सुपर किंग्स को मात देने के बाद गुजरात के हौसले बुलंद हैं। घुटने की गंभीर चोट के कारण केन विलियमसन के टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद कागजों पर गुजरात टाइटंस मजबूत है।

पेसर्स को करना होगा सुधार
दिल्ली कैपिटल्स को सीजन के शुरुआती मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 रन से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में टीम को सबसे ज्यादा निराशा भारतीय तेज गेंदबाजों से हुई थी और एनरिच नॉर्त्जे की गैरमौजूदगी में ये गेंदबाज लखनऊ के बल्लेबाजों को परेशान करने में विफल रहे थे। चेतन सकारिया और मुकेश कुमार सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन लखनऊ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को परेशान करने के लिए जरूरी गति और विविधता के मामले में दोनों काफी असरहीन थे। ऐसे में शानदार लय में चल रहे शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या को उनके खिलाफ रन बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

ईशांत शर्मा रहेंगे बेंच पर! (DC vs GT Ishant Sharma)
खलील अहमद ने शुरुआती मैच में गेंद से कुछ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फील्डिंग के मामले में वह फिसड्डी रहे हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ काइल मायर्स का कैच टपकाया था जो टीम को काफी महंगा पड़ा था। दिल्ली के पास लोकल बॉय ईशांत शर्मा जैसा अनुभवी गेंदबाज है, लेकिन यह समझा जाता है कि टीम मैनेजमेंट ने 100 टेस्ट खेल चुके इस खिलाड़ी को सम्मान दिखाने के लिए आधार मूल्य पर अपने साथ जोड़ा। ईशांत का इस्तेमाल ‘इम्पैक्ट खिलाड़ी’ के तौर पर हो सकता है। दिल्ली के प्रैक्टिस सेशन पर नजर रखने वालों का हालांकि मानना है कि उनकी गति और पैनापन में काफी गिरावट आई है।

टीम कॉम्बिनेशन की पहेली (DC vs GT Team Combinations)
टीम को नॉर्त्जे और लुंगी एंगिदी का साथ इस मैच के बाद से ही मिल पाएगा ऐसे में कोच रिकी पॉन्टिंग और क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली को टीम कॉम्बिनेशन बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। ऐसे में टीम सकारिया की जगह मुस्तफिजुर रहमान को एकादश में मौका दे सकती है, लेकिन इसके लिए राइली रूसो को बाहर बैठना पड़ सकता है। बैटिंग डिपार्टमेंट में कप्तान डेविड वॉर्नर चाहेंगे कि पृथ्वी साव और सरफराज खान जैसे भारतीय बल्लेबाज तेज गेंदबाजों का बेहतर तरीके से सामना करें। उन दोनों को मार्क वुड ने अपनी गति से परेशान किया था। टीम को मोहम्मद शमी और पंड्या के अलावा अल्जारी जोसेफ, यश दयाल और राशिद खान के खिलाफ तेजी से रन बनाने का तरीका खोजना होगा।

आमने-सामने:
  • कुल मैच-1
  • गुजरात जीता - 1
  • दिल्ली जीती - 0

दिल्ली का वेदर और पिच रिपोर्ट (DC vs GT Delhi Weather Report)
दिल्ली की पिच अमूमन थोड़ी धीमी रहती है, लेकिन बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं होने और आउट फील्ड फास्ट होने के कारण यहां तेजी से रन बनते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी। आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। हालांकि, बारिश की आशंका कम है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है।

नंबर्स गेम (DC vs GT Stats)
63 रन दूर हैं डेविड वॉर्नर आईपीएल में छह हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने से
37 रन दूर हैं शुभमन गिल और 29 रन दूर हैं हार्दिक पंड्या आईपीएल में दो हजार रन पूरे करने से
70 मैच खेले हैं दिल्ली कैपिटल्स ने कोटला के मैदान पर जिसमें से उसने 31 में जीत दर्ज की है, जबकि 38 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का परिणाम नहीं निकला।

दिल्ली और गुजरात टीम की संभावित प्लेइंग XI (DC vs GT Playing 11)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर्स: जयंत यादव, शिवम मावी, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी साव, मिचेल मार्श, राइली रूसो , सरफराज खान (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर्स: चेतन सकारिया, यश ढुल, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.