खुल गया दिल्ली का ऐपल स्टोर, यहां कुक को जरूर दिखा होगा टीम ऐपल, जानते हैं इसकी कहानी?

Updated on 20-04-2023 08:21 PM
नई दिल्ली: भारत में आज ऐपल का दूसरा स्टोर (Apple Store Saket) भी खुल गया। ऐपल इंक के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने यहां कंपनी के दूसरे फ्लैगशिप स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्साह से भरी भीड़ की लंबी कतार स्टोर के बाहर दिखी। इसी भीड़ में एक युवक देखा गया, जिसकी टी-शर्ट पर टिम ऐपल (Tim Apple) लिखा हुआ था। आप कहेंगे क्या होता है टिम ऐपल? आप यदि नहीं जानते हैं तो हम बता रहे हैं इसकी कहानी।

तुषार का गया ध्यान इस पर


ऐपल स्टोर के उद्घाटन के मौके पर टेक जर्नलिस्ट तुषार कंवर (एटदरेट टूषार) भी उपस्थित थे। उन्होंने वहां सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में काले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक को देखा। उसके टी-शर्ट पर सफेद रंग से टिम ऐपल लिखा था। इसे देखते हुए उन्हें साल 2019 का वाकया याद आ गया। तुषार ने तत्काल यह फोटो खींच ली।

क्याा था टिम ऐपल का वाकया


टिम ऐपल तब वायरल हुआ, जब मार्च 2019 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कार्यबल नीति सलाहकार बोर्ड के लिए व्हाइट हाउस में एक बैठक बुलाई थी। इसी दौरान कुक को टिम ऐपल के रूप में संबोधित किया था। टेक एजुकेशन और नौकरियों पर चर्चा करने के लिए बैठक के दौरान ट्रंप ने कुक से कहा, हम इसकी बहुत सराहना करते हैं, टिम ऐपल। कुक ने बाद में अपने ट्विटर बायो पर अपना नाम बदलकर टिम ऐपल कर ट्रंप की गलती को एक हास्य में जवाब दिया था। उसी समय ट्रंप और कुक का एक वीडियो भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था।

कुक को हुआ था सुखद आश्चर्य
जून 2019 में, कुक को फिर से एक सुखद आश्चर्य तब हुआ जब वो अमेरिका के सैन जोस में दुनिया भर के युवा और महत्वाकांक्षी कोडर्स से मिले। एक 18 वर्षीय भारतीय मूल के पलाश तनेजा अपने प्रभावशाली कोडिंग कौशल के कारण नहीं बल्कि अपनी आश्चर्यजनक बुद्धि के कारण वहां सबका ध्यान खींचा। कुक को संबोधित करते हुए, तनेजा ने चुटकी ली, आप कैसे हैं, टिम ऐपल? इस सवाल ने कुक को हैरान कर दिया। तनेजा के सवाल के जवाब में कुक ने कहा, हां, मैं अच्छा हूं और जानता हूं कि आप क्या कहना चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.