दिल्ली के 19 साल के लड़के ने 18.50 करोड़ के खिलाड़ी की निकाली हवा, चारों खाने कर दिया चित

Updated on 09-05-2023 07:20 PM
नई दिल्ली:आईपीएल 2023 का 53वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जोकि बिल्कुल भी असरदार साबित नहीं हुआ। केकेआर के स्पिनर्स के जाल में पंजाब के बल्लेबाज बुरी तरह से फंस गए। वहीं इसी बीच आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन की दिल्ली के लड़के सुयश शर्मा के सामने हवा निकल गई। करन इस युवा खिलाड़ी के सामने एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।
दिल्ली के लड़के ने 18.50 करोड़ के खिलाड़ी की निकाली हेकड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा स्टार ऑलराउंडर को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था। इसी के साथ करन आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए थे। हालांकि आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन अब तक इतना खास नहीं रहा। वह अपने प्रैस टैग के मुताबिक बिल्कुल भी प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं कोलकाता के खिलाफ उनकी हेकड़ी सिर्फ 19 साल के लड़के ने निकाल दी।

दिल्ली से आने वाले युवा स्पिनर सुयश शर्मा की गेंद पर स्टार खिलाड़ी सैम गच्चा खा गए और एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। दरअसल, कोलकाता की तरफ से 18वां ओवर सुयश शर्मा डाल रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर करन स्ट्राइक पर थे। करन ने सुयश की गेंद पर स्वीप शॉट लगाकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन वह गेंद को टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में खड़ी हो गई, जिसके चलते विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार कैच पकड़कर उनको आउट कर दिया। इस कैच के साथ करन 9 गेंद में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

ऐसा रहा है सैम करन का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन

25 वर्षीय सैम करन ने आईपीएल 2023 में अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में महज 196 रन बनाए हैं और 7 विकेट झटके हैं। वह इस साल इतने इम्पैक्टफुल साबित नहीं हुए जितनी उनसे उम्मीद थी। करन ने इस सीजन 9.90 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.