'दिल्ली को गैस चैंबर बना डाला', वायु प्रदूषण पर केंद्रीय मंत्री ने पंजाब सरकार की खिंचाई की

Updated on 04-11-2022 05:19 PM
दिल्ली में जहरीली हवा ने राजधानी के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 433 (बेहद खराब) स्तर पर रिकॉर्ड हुई है। दिन-ब-दिन खराब वायु गुणवत्ता के कारण नोएडा में प्रशासन ने एक से आठवीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इस बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। कहा कि पराली जलाने के मामले में पंजाब अब भी अव्वल है जिसने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करते हुए दिल्ली में दिन-ब-दिन बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर पंजाब की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। 

उन्होंने ट्वीट किया, "पंजाब में पराली जलाने की घटना लगातार बढ़ रही है। साल 2021 के मुकाबले पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 19 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं. दिल्ली के एक और पड़ोसी राज्य हरियाणा में पराली जलाने की घटना में 30.6% की गिरावट देखी गई है। आज ही के दिन पंजाब में पराली जलाने की 3,634 घटनाएं सामने आई। इसमें कोई शक नहीं कि इसने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है।"

गौरतलब है कि दिल्ली में जहरीली हवा के चलते स्वास्थ्य आपातकाल जैसी हालत बन गई है। शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 433 अंक पर पहुंच गया। यह गंभीर (सीवियर प्लस) श्रेणी से सिर्फ एक बिन्दु नीचे है। अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ेगी। पिछले एक सप्ताह से लोग भयावह प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। आमतौर पर दीपावली के बाद दिल्ली के लोगों को प्रदूषण की परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन, इस बार अलग-अलग वजहों से दीपावली पर प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम रहा। लेकिन, दीपावली के दो दिन बाद से ही इस स्तर में तेजी से इजाफा हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.