सिर्फ 2 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर और दौसा, इसी महीने शुरू हो जाएगा ये शानदार हाईवे

Updated on 31-01-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई ग्रीन कॉरिडोर 12 फरवरी से आम लोगों के खोला जाएगा। पहले इसका उद्घाटन 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले थे। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इस हाइवे के शुरू होते ही दिल्ली से जयपुर और दौसा तक लोग अपने गाड़ियों के जरिए 2 घंटे में पहुंच सकेंगे। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर का 220 किलोमीटर हिस्सा शुरू हो रहा है। कॉरिडोर सोहना से ठीक पहले शुरू होगा और मुंबई तक जाएगा। अभी सोहना से दौसा वाला स्ट्रेच शुरू होने जा रहा है। कॉरिडोर के शुरू होने की पहले कई बार डेटलाइन मिस हो चुकी है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर का 4 फरवरी को प्रधानमंत्री उद्‌घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के जरिए लोग दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में पहुंच सकेंगे।
एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि कॉरिडोर का काम पूरा हो चुका है। कॉरिडोर से केएमपी की कनेक्टिविटी का काम चल रहा है। यह कनेक्टिविटी शुरू होते ही केमएपी का ट्रैफिक गुड़गांव शहर में न जाकर इस कॉरिडोर के जरिए बाहर चला जाएगा। दिल्ली से दौसा तक 220 किलोमीटर का सफर लोग अपनी गाड़ी से महज 2 घंटे में पूरा कर सकेंगे। इस कॉरिडोर को 120 प्रतिघंटा की स्पीड के लिए तैयार किया गया है। वैसे दिल्ली से मुंबई तक पूरा कॉरिडोर दिसंबर, 2023 तक पूरा होने का अनुमान है। कॉरिडोर पर रेस्ट्रोरेंट, रेस्टरूम, शॉपिंग मॉल, होटल जैसी सुविधाओं को पूरा करने का काम साथ चल रहा है। जब तक यह काम पूरा नहीं होता, तब तक मोबाइल फ्यूल स्टेशनों से फ्यूल मुहैया कराया जाएगा।
अब दिल्लीवाले कैसे पहुंचेंगे?
दिल्ली से दौसा या जयपुर जाने के लिए दिल्लीवालों को धौला कुआं से एनएच-8 के जरिए होते हुए गुड़गांव के राजीव चौक एग्जिट नंबर 10 से सोहना रोड पर आना होगा। सोहना रोड पर टोल टैक्स के दो फ्लाईओवर बाद दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के लिए बाएं से मुड़ना होगा। अभी इस कॉरिडोर की यहां से एंट्री है। इसके अलावा भी कई और जगह से बाद में एंट्री होंगी।

जयपुर के लिए अभी लगेगा थोड़ा टाइम
दिल्ली से दौसा तक 220 किलोमीटर का सफर तो 12 फरवरी से शुरू हो जाएगा, लेकिन जयपुर के लिए इस कॉरिडोर पर 180 किलोमीटर तक जाना होगा। 180 किलोमीटर के बाद जयपुर के लिए एक 40 किलोमीटर लंबा लिंक रोड बन रहा है। करीब 5 महीने पहले ही इसका काम शुरू हुआ है। इससे बनने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। जैसे ही यह लिंक रोड शुरू हो जाएगा तो दिल्ली से जयपुर भी 2 घंटे के करीब में पहुंचा जा सकेगा।
क्या है प्रोजेक्ट?
देश का पहला ग्रीन कॉरिडोर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे 1,380 किलोमीटर लंबा है। इस हाइवे पर करीब 1 लाख करोड़ की लागत आनी है। हाइवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गाड़ियां चलेंगी और 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंचा जा सकेगा। कॉरिडोर को 12 लेन का बनाने की योजना है। अभी तक पूरे वर्ल्ड में 12 लेन का इतना लंबा कॉरिडोर नहीं है। अभी यह हाइवे 8 लेन का है। हाइवे के बीच में 21 मीटर चौड़ी जगह छोड़ी जा रही है। जैसे ही इस हाइवे पर ट्रैफिक बढ़ेगा, दोनों ओर दो दो लेन और बना दी जाएंगी। इससे यह हाइवे 12 लेन का हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक हरियाणा में इस हाइवे की लंबाई 160 किलोमीटर है। हरियाणा के हिस्से पर 11 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के अन्य हिस्सों पर भी काम चल रहा है, कुछ पर काम खत्म भी हो गया है।
क्या हैं खासियतें?
हाइवे पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अलग लेन होगी। इस हाइवे के शुरू हो जाने पर हर साल करीब 32 करोड़ लीटर फ्यूल की बचत होगी। इसकी वजह से सालाना करीब 85 करोड़ किलोमीटर कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन घटेगा, जो 4 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है। हाइवे पर करीब 20 लाख पौधे लगाए गए हैं।
5 राज्यों से होकर गुजरेगा हाइवे
दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर 5 राज्यों से होकर गुजरेगा। इनमें दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यह एक्सप्रेसवे जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, अहमदाबाद और सूरत जैसे इकनॉमिक हब के लिए भी शानदार कनेक्टिविटी मुहैया कराएगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने से बिजनेस कनेक्टिविटी बढ़ेगी और ट्रेड को बढ़ावा मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.