दिल्‍ली, महाराष्ट्र, हिमाचल, कर्नाटक... इन राज्‍यों में कोरोना केसेज बढ़ने से अलर्ट

Updated on 21-03-2023 06:35 PM
नई दिल्‍ली: बदलते मौसम के बीच कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर से 699 नए केस सामने आए। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह कोविड अपडेट में कहा कि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.71% है। ओवरऑल स्थिति ठीक है लेकिन लोकल लेवल पर कुछ शहरों के आंकड़े टेंशन दे रहे हैं। 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों की संख्या 14 तक पहुंच गई है। पिछले हफ्ते तक देश में नौ जिलों की कोरोना पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से ज्यादा थी। 18 मार्च को खत्म हुए सप्ताह का डेटा बताता है कि भारत के 34 जिलों में कोविड का पॉजिटिविटी रेट 5% से 10% के बीच है। दिल्‍ली के तीन जिलों - साउथ (7.49%), नॉर्थ ईस्ट (5.71%) और ईस्‍ट (5.34%) इन 34 जिलों में शामिल हैं। वहीं महाराष्‍ट्र के भी कई शहरों का पॉजिटिविटी रेट भी चिंताजनक स्तर (5% से ज्यादा) है। वहां के औरंगाबाद, कोल्हापुर, पुणे, अहमदनगर, सांगली नासिक, अकोला और सोलापुर में 5% से ज्यादा पॉजिटिविटी मिल रही है।
कर्नाटक के बेंगलुरु शहर, मैसूर और शिवमोगा के आंकड़े भी सरकार को चिंता में डाल रहे हैं। इसके अलावा गोवा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, केरल, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और तमिलनाडु के जिलों में भी कोविड फैलने की दर बढ़ी है।

दिल्‍ली: हफ्ते भर में 291 नए कोरोना केस

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में एच3एन2 के साथ कोविड के मामले भी बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते दिल्ली में कोविड के 291 नए मरीजों की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा रविवार को 72 नए मरीज की पहचान की गई, लेकिन सोमवार को नए मरीजों की संख्या तो 34 रही, लेकिन संक्रमण दर 6.98 परसेंट तक पहुंच गई, जो रविवार को 3.95 परसेंट थी। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ 487 सैंपल की जांच की गई और 6.98 परसेंट की दर से 34 नए मरीज की पुष्टि हुई। अभी कोविड के 9 मरीज इलाज के लिए एडमिट हैं, जिसमें 6 दिल्ली के हैं और 3 दिल्ली से बाहर के हैं।

बढ़ते मामलों के पीछे XBB 1.16 वैरिएंट !

कोविड के वायरस पर नजर रखने वाली संस्था INSACOG ने पिछले दिनों कहा था कि देश में वायरस के XBB.1.16 वैरिएंट के 76 केस मिले हैं। इनमें से 30 केस कर्नाटक, 29 महाराष्ट्र, 7 पुडुचेरी, 5 दिल्ली, 2 तेलंगाना और 1-1 केस गुजरात, हिमाचल, ओडिशा से मिला है। हाल में कोरोना के उछाल के पीछे यह वैरिएंट हो सकता है। यह वैरिएंट देश में सबसे पहले जनवरी में मिला था। तब इसके दो केस आए थे।

एक्सपर्ट ने बताया कि कोरोना का यह सब वैरिएंट चिंताजनक है क्योंकि यह शरीर में बनी इम्युनिटी को भी चकमा दे सकता है। वहीं, बड़ी तेजी से फैलता है। इस वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों को सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, गले में खराश, नाक बहना और खांसी आदि लक्षण दिखते हैं। पेट में दर्द और बेचैनी, दस्त भी हो सकते हैं।
मौसम ने ली करवट, बढ़ सकते हैं वायरल के मरीज
बदलते मौसम में इन्फ्लूएंजा संक्रमण के साथ-साथ अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शनिवार से शुरू हुई बारिश के चलते आने वाले दिनों में वायरल काफी परेशान कर सकता है। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार के साथ-साथ पेट संबंधित बीमारियां बढ़ सकती हैं। तापमान में भी गिरावट के साथ बारिश के चलते हर जगह बारिश का पानी भरा है। इस मौसम में कई तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें, हाथों की सफाई के साथ-साथ, अस्पताल व भीड़भाड़ इलाके से घर आने पर सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें। अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाए तो इन परेशानियों से बचा जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.