दिल्ली कैपिटल्स ने खोज लिया ऋषभ पंत का विकल्प, लगाता है 'स्पाइडरमैन' से भी लंबी छलांग

Updated on 30-03-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: बंगाल के प्रतिभावान विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल शुक्रवार से शुरू हो रहे आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स में चोटिल ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं। पंत पिछले साल कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे और कम से कम एक साल तक क्रिकेट से दूर हो गए हैं। दिल्ली की टीम उनकी जगह किसी भारतीय विकल्प पर विचार कर रही है। आईपीएल के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा सत्र के लिए ऋषभ के विकल्प के तौर पर अभिषेक पोरेल का नाम देने की संभावना है। वह सिर्फ 21 साल का है और ऋषभ के वापस लौटने के बाद भी उसे रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के मार्गदर्शन में विकेटकीपर के दूसरे विकल्प के रूप के निखारा जा सकता है।’

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान कम से कम शुरुआती कुछ मुकाबलों में दिल्ली के नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे क्योंकि फिल सॉल्ट को शुरुआत से ही यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना नहीं है। सूत्र ने कहा, ‘अभी ऐसा लगता है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ सरफराज (विकेटकीपर के तौर पर) शुरुआत करेगा और अगर यह प्रयोग सफल रहा तो वह आगे भी इसे जारी रखेगा।’
सॉल्ट के साथ समस्या उनकी बल्लेबाजी हो सकती है क्योंकि फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच आक्रामक बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं होती। गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आती और अच्छे स्पिनरों के खिलाफ उन्हें समस्या हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता में अपने पहले शिविर में बंगाल के पोरेल, कर्नाटक के विकेटकीपर लवनीत सिसोदिया और सौराष्ट्र के दिग्गज शेल्डन जैकसन को ट्रायल के लिए बुलाया था लेकिन कुछ तय नहीं हुआ।

दिल्ली में टीम ने बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर बरिंदर विवेक सिंह को भी शामिल किया। जैकसन इनमें सबसे बड़ा नाम हैं लेकिन 36 साल की उम्र में उन पर भविष्य के लिए दांव नहीं खेला जा सकता। इसके अलावा इतने वर्षों में वह कभी आईपीएल में खुद को स्थापित नहीं कर पाए जो उनके खिलाफ जाता है। विवेक भी कामचलाऊ विकेटकीपर हैं और एनरिच नोर्तजे जैसे तूफानी गेंदबाज के सामने गैर विशेषज्ञ विकेटकीपर को मुश्किल हो सकती है।

सिसोदिया ने प्रभावित किया लेकिन माना जा रहा है कि पोरेल ने ट्रायल मुकाबलों में पोंटिंग और गांगुली को अधिक प्रभावित किया। इस बीच बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की मौजूदा श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त ले ली है और ऐसे में दिल्ली को उम्मीद है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक अप्रैल को टीम के पहले मैच से पूर्व मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर सकता है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज एक अप्रैल को खत्म होगी और इसके बाद एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। मुस्ताफिजुर हालांकि सीमित ओवरों के करियर को लंबा खींचने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.