इतिहास रचने से एक कदम दूर दिल्ली और मुंबई, जानें फाइनल में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Updated on 26-03-2023 08:04 PM
मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला आज यानी 26 मार्च को टेबल टॉपर्स दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। डब्ल्यूपीएल के पहले फाइनल का आयोजन मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में किया जा रहा है। आईपीएल के तर्ज पर बने महिला प्रीमियर लीग को आज अपना पहला विनर मिल जाएगा। हालांकि मौजूदा समय में दोनों टीमें जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। ऐसे में डीसी और एमआई के बीच फाइनल में टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी होने वाली है।
कुछ ऐसी दिखेगी फाइनल में मुंबई की टीम

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जो अपनी प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव करना पसंद नहीं करती। वह अपने खिलाड़ियों को बैक करती है और उन पर भरोसा दिखाती है। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए नॉक आउट मैच में मुंबई इंडियंस ने 72 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। ऐसे में मुंबई फाइनल में भी यूपी के खिलाफ खिलाई गई टीम को उतार सकती है।
फाइनल के लिए मुंबई इंडियंस की प्रेडिक्टेड प्लेइंग 11:

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इसी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैयरा काजी, जिंतिमनी कलिता, साइका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स इन 11 खिलाड़ियों पर खेल सकती है जुआ

मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में मुंबई इंडियंस को ग्रुप स्टेज में 9 विकेट से रौंदा था। उस मुकाबले में डीसी का दबदबा पूरी तरह से था। ऐसे में दिल्ली फाइनल में भी उसी प्लेइंग 11 के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है।

फाइनल के लिए दिल्ली कैपिटल्स की प्रेडिक्टेड प्लेइंग 11:

मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्ज, मारीजान कैप, जेस जोनासन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.