मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

Updated on 17-02-2024 11:46 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तेलंगाना प्रवास के दौरान हैदराबाद में फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। फेडरेशन के अध्यक्ष श्री मीला जयदेव के नेतृत्व में उद्योगपतियों के प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रतिनिधिमंडल ने शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश करने की इच्छा का स्वागत किया और उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी और निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाएं अधिक हैं। प्रदेश में निवेश के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। राज्य सरकार उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में टेक्सटाइल्स, फार्मा, हेल्थ सर्विस से जुड़े उपकरणों, आईटी, आटो मोबाइल्स आदि उद्योग स्थापित करने में निवेश किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में श्री रवि कुमार, श्री अनिल अग्रवाल, श्री भास्कर रेड्डी, श्री नरेंद्र सुराना, श्री मीला संजय, श्री गरिमेला श्रीनिवास, श्री एवीपीएस चक्रवर्ती, श्री शिवकुमार गुप्ता, श्री महेश बाल्दवा, श्री भगवती बाल्दवा, श्री अनांथुला दयाकर, श्री राचुरी श्रीनिवास राव, श्री मीला रवि शंकर, श्री भवानी सुरेश और श्री वंदानापु श्रीनिवास शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.