विश्व चैम्पियन को हराकर तेजस्विन शंकर ने अमेरिका में लहराया भारत का परचम, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Updated on 06-02-2023 06:35 PM
बोस्टन: भारतीय ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर ने पूर्व विश्व चैम्पियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट विजेता डोनाल्ड थॉमस की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए न्यू बैलेंस इंडोर ग्रां प्री में शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली में जन्में 24 साल के तेजस्विन ने 2.26 मीटर की कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 2007 विश्व चैम्पियनशिप और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता बहामा के थॉमस (38 साल) 2.23 मीटर की कूद लगाकर दूसरे स्थान पर रहे।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के कांस्य पदक विजेता शंकर ने पहले चार प्रयासों में 2.14, 2.19, 2.23 और 2.26 मीटर की कूद लगाई। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ आउटडोर कूद 2.29 मीटर की है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड है जबकि इंडोर मीटर में उनकी सर्वश्रेष्ठ कूद 2.28 मीटर की है।

    अमेरिका के डेरिल सुलिवान ने सत्र की अपनी सर्वश्रेष्ठ 2.19 मीटर की कूद से चार खिलाड़ियों में तीसरा स्थान हासिल किया। शंकर ने अपने स्वर्ण पदक का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'नए साल की शानदार शुरूआत। सत्र की शुरूआती प्रतियोगिता में शीर्ष एथलीट के साथ प्रतिस्पर्धा करने से उत्साहित हूं।'


    हाई कोर्ट के आदेश पर कॉमवेल्थ गेम्स में हुए थे शामिल

    बता दें कि तेजस्विन शंकर शुरुआत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय दल के सदस्य नहीं थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के निर्देश के बाद तेजस्विन शंकर को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जगह मिल गई। हालांकि वह ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

    हालांकि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। ऊंची कूद की प्रतियोगिता में न्यूजीलैंड के शामिश केर ने गोल्ड ने जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया के ब्रैंडन स्टार्क ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.