फाइनल में ताइवान की संग शुओ यून और यू चिन हुई को हराया

Updated on 11-12-2023 01:53 PM

भारत की अश्निनी पोनप्पा और तनीष क्रैस्टो की जोड़ी ने रविवार को अपना दूसरा सुपर 100 खिताब जीत लिया। उन्होंने गुवाहाटी मास्टर्स बैडिमंटन के फाइनल में ताइवान की संग शुओ यून और यू चिन हुई को 21-13, 21-19 से हराया। इससे पहले उन्होंने अबु धाबी में मास्टर्स सुपर 100 खिताब जीता था। जबकि थाईलैंड की लालिनरात चाइवान ने विमेंस सिंगल्स और इंडोनेशिया की योहानेस सॉट मार्सेलिनो ने विमेंस सिंगल्स का फाइनल जीता।

पिछले हफ्ते लखनऊ में हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 इवेंट में अश्निनी पोनप्पा और तनीष क्रैस्टो रनरअप रही थी। चौंतीस साल की अश्विनी और 20 साल की तनीषा ने इसी साल जनवरी में साथ-साथ खेलना शुरू किया है।

वे हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा भी थीं। इससे पहले पोनप्पा ने ज्वाला गट्टा के साथ कई सफलताएं हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने 2011 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ज्वाला के साथ ब्रॉन्ज तथा 2010 और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड और सिल्वर जीता।

पोनप्पा और तनीष क्रैस्टो को दूसरे गेम में मिली चुनौती
पोनप्पा और तनीष क्रैस्टो ने फाइनल में अपना पहला गेम आसानी से जीत लिया। लेकिन दूसरे गेम में उन्हें चीनी ताइपे की जोड़ी से चुनौती का सामना करना पड़ा। दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी 12-6 से आगे थीं, लेकिन उसके बाद चीनी ताइपे की जोड़ी ने लगातार पांच अंक हासिल कर अश्निनी पोनप्पा और तनीष क्रैस्टो के सामने चुनौती पेश की। उसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए दूसरे गेम को आखिरकार 21-19 से जीत लिया।

थाईलैंड की लालिनरात चाइवान विमेंस सिंगल्स जीता
थाईलैंड की लालिनरात चाइवान ने विमेंस सिंगल्स फाइनल में टूर्नामेंट की चौथी सीड डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को 21-14, 17-21, 21-16 से हराया, जबकि मेंस सिंगल्स फाइनल में इंडोनेशिया के मार्सेलिनो ने अपनी टीम के साथी अल्वी विजया चैरुल्लाह को 21-12, 21-17 से हराया।

सिंगापुर के ही योंग काई टेरी और तान वेई हान जेसिका ने जीता मिक्स्ड डब्ल्स
टूर्नामेंट की दूसरी सीड प्राप्त सिंगापुर के योंग काई टेरी और तान वेई हान जेसिका की जोड़ी ने मिक्स्ड डब्ल्स का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में इस जोड़ी ने डेनमार्क के मैड्स वेस्टरगाड और क्रिस्टीन बुश को 21-19, 21-11 से हराया। जबकि मलेशिया के चूंग होन जियान और मुहम्मद हाइकल ने मेंस डब्ल्स का खिताब जीता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.