इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया होप ने 49वें ओवर की 4 गेंदों में 3 छक्के जड़े

Updated on 04-12-2023 03:04 PM

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज में कप्तान साई होप की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत जीत के साथ शुरुआत की है। कैरेबियन टीम ने एंटीगुआ में खेले गए पहले मुकाबले में ब्रिटिश टीम को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन बनाए। 326 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कैरेबियन टीम ने 7 बॉल शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर बना लिए और मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।

यह वेस्ट इंडीज का उनके इतिहास में दूसरा सबसे सफल पुरुष वनडे रन चेज भी था। इससे पहले कैरेबियन टीम ने 2019 में मालाहाइड में आयरलैंड के खिलाफ चेज करते हुए 5 विकेट पर 331 रन बनाए थे।

इंग्लैंड ने पावर प्ले में बनाए 78 रन
इंग्लैंड के ओपनर फिल साल्ट और विल जैक्स ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 5.4 ओवर में 50 रन बना लिए। इंग्लैंड को पहला झटका 8.2 ओवर में गुडाकेश मोती ने साल्ट को कैच आउट करा कर दिया। उस समय टीम का स्कोर 77 रन था। साल्ट 28 गेंदों पर 45 रन बनाए।

वहीं इंग्लैंड को दूसरा झटका अल्जारी जोसेफ ने दिया। उन्होंने विल जैक्स को साई होप के हाथ कैच कराकर पवेलियन भेजा। जैक्स ने 24 गेंदों पर 26 रन बनाए।

इंग्लैंड ने 10 से 40 ओवर में 4 विकेट गवांए
इंग्लैंड ने 10 से 40 ओवर में 158 रन बनाने के साथ ही 4 विकेट गवांए। जबकि 40 से 50 ओवर के बीच 4 विकेट केवल 89 रन के अंदर गवां दिए। इंग्लैंड का तीसरा विकेट 110 रन पर गिरा।

वहीं चौथे विकेट के लिए जैक क्राउली और हैरी ब्रूक ने 54 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड का पांचवां विकेट 191 रन पर गिरा। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 71 रन हैरी ब्रूक ने बनाए। वहीं जैक क्राउली इंग्लैंड के दूसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 63 गेंदों पर 48 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए मोती, थॉमस, शेफर्ड ने लिए 2-2 विकेट
वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती,ओशेन थॉमस और रोमारियो शेफर्ड ने 2-2 विकेट लिए। जबकि अल्जारी जोसेफ और यानिक कैरियो ने 1-1 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज का पहला विकेट 104 रन पर गिरा

326 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। कैरेबियन टीम ने 10 ओवर तक बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए। वेस्टइंडीज को पहला झटका 104 रन पर लगा। ओपनर एलिक अथानाजे 17.3 ओवर में रेहान अहमद की गेंद पर एलबीडब्ल्यु हो गए। अथानाजे ने 65 गेंदों पर 66 रन बनाए। वहीं वेस्टइंडीज को दूसरा झटका 106 रन पर लगा। जब दूसरे ओपनर ब्रैंडन किंग भी लियम लिविंगस्टन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 44 गेंदों पर 35 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान साई होप ने खेली नाबाद 109 रन की पारी

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान साई होप ने 83 गेंदों पर नाबाद 109 रन की पारी खेली। उन्होंने 49 वें ओवर में 3 छक्के जड़े। उन्होंने 49 वें ओवर में सैम करन की पहली गेंद पर 1 रन बनाए। दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। तीसरे गेंद पर कोई रन नहीं लिए। चौथी गेंद पर उन्होंने छक्का जमाया और पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।

इनके अलावा रोमारियो शैफर्ड ने 48 और शिमरोन हेटमायर ने 32 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 10 से 40 ओवर के बीच 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जबकि 40 से 50 ओवर के बीच केवल एक विकेट गवांए और 106 रन बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.