कैंसर को हराया, मैदान पर उतरते ही मचाया कोहराम, युवराज जैसी है महिला खिलाड़ी की कहानी

Updated on 27-07-2023 02:28 PM
नई दिल्ली: महज 15 साल की उम्र में लिंडा कैसेडो को पता चला कि उन्हें ओवेरियन कैंसर है। इतनी कम उम्र में तो पता भी नहीं होता कि यह बीमार क्या है। कैंसर ऐसी बीमार है, जिसके बाद इंसान हार मान लेता है। इसपर जीत हासिल करने के लिए आत्मबल के साथ ही सकारात्मक सोच काफी जरूरत है। 14 साल की उम्र में ही कैसेडो ने कोलंबिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। बीमारी की वजह से उनके करियर पर ब्रेक लग गया। लेकिन कैंसर को मात देकर मैदान पर वापसी लौटीं लिंडा कैसेडो और खतरनाक हो गई हैं। उन्होंने फीफा महिला वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में कोलंबिया के लिए गोल किया।

18 साल की हो चुकीं लिंडा कैसेडो ने फीफा को बताया, 'उस समय, मुझे नहीं लगता था कि मैं फिर से फुटबॉल खेल पाऊंगी क्योंकि मुझे सभी इलाज और सर्जरी से गुजरना पड़ा। मानसिक रूप से यह मेरे जीवन का एक बहुत कठिन समय था। मैं ठीक हो पाई क्योंकि मुझे अपने परिवार का भी सपोर्ट मिला। अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। जो हुआ उसने मुझे मजबूत कर दिया।'

अपनी वापसी के बाद से स्ट्राइकर कैसिडो को 2022 कोपा अमेरिका फेमेनिना में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने यूथ विश्व कप फाइनल में खेला और दो लीग खिताब के साथ ही एक गोल्डन बूट अवॉर्ड भी जीता। अब वह महिला वर्ल्ड कप में गोलस्कोरर हैं। कोरिया के खिलाफ मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। कोलंबिया ने इस मैच को 2-0 से अपने नाम किया।

इसी साल स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड ने लिंडा कैसेडो को अपने साथ जोड़ा। क्लब के लिए 10 मैच में उनके नाम दो गोल हैं। उनके नाम 4 असिस्ट भी हैं। वहीं इंटरनेशनल मुकाबलों में लिंडा ने 16 मैच में 6 गोल किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.