इंदौर में हुए फाइनल मैच में भोपाल को 10 विकेट से हराया

Updated on 18-02-2023 07:40 PM

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित स्वर्गीय हीरालाल गायकवाड ट्रॉफी पर एक बार फिर से चंबल डिवीजन की टीम ने कब्जा किया है। इंदौर के डेली कॉलेज मैदान पर खेले गए चार दिवसीय फाइनल मैच में चंबल डिवीजन ने भोपाल को 10 विकेट से शिकस्त दी।

फाइनल मैच में भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहली पारी में 176 रन बनाए जवाब में खेलते हुए चंबल की टीम ने 432 रनों का खड़ा किया इस प्रकार से पहली पारी में चंबल ने 256 रन की बढ़त बनाई दूसरी पारी में खेलते हुए भोपाल ने 266 रन बनाए और चंबल डिवीजन को 11 रन का लक्ष्य दिया, जिसे चंबल की टीम ने बिना कोई विकेट खोए प्राप्त कर एक बार फिर से स्व. हीरालाल गायकवाड ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा।

मैच में चंबल की तरफ से खेलते हुए पहली पारी में सक्षम पुरोहित ने सर्वाधिक 131 रन बनाए और मोहित शर्मा ने 70 रन बनाने के साथ में 3 विकेट भी झटके। फाइनल मैच में दोनों को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। दूसरी पारी में 5 विकेट लेने के लिए विष्णु भारद्वाज को एक बॉल पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई।

बता दें कि चंबल की टीम ने टूर्नामेंट के सभी मैच एक के बाद एक जीते सेमीफाइनल में शहडोल को शिकस्त दी और शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन भोपाल को फाइनल मैच में 10 विकेट से हरा कर स्वर्गीय हीरालाल गायकवाड ट्रॉफी पर अपनी बादशाहत कायम रखी।

टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन जहां भिंड के बैट्समैन सक्षम पुरोहित ने 648 बनाए। वहीं, स्पिनर विष्णु भारद्वाज ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 29 विकेट लिए। भिंड के बॉलर रोहित राजावत ने टूनामेंट में कुल 12 विकेट झटके। चंबल डिवीजन की टीम में भिंड के कुल 6 खिलाड़ी सम्मिलित हुए, जिनमें सक्षम, विष्णु, रोहित के अलावा अरुण भदौरिया, अभिषेक यादव व अभिषेक राजा कुल 15 सदस्यीय टीम में शामिल रहे।

स्व . हीरालाल गायकवाड़ ट्राॅफी टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत पर चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत मेहता, सचिव तस्लीम खान, भिंड डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सचिव पंकज चतुर्वेदी सहित भिंड के प्रशिक्षक रवि कटारे क्रिकेट से जुड़े शुभचिंतकों ने चंबल टीम को जीत के लिए बधाइयां प्रेषित कीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.