भारत को हराओ... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को चाहिए बाबर सेना की हार का बदला, बांग्लादेश को दिया ये ऑफर

Updated on 19-10-2023 02:39 PM
नई दिल्ली: भारत ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के मुकाबले में पिछले शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हरा दिया। हराया क्या था बुरी तरह लताड़ दिया था। रोहित शर्मा की टीम ने 7 विकेट से रौंदते हुए बता दिया कि पाकिस्तान अब भी उसके जोड़ में कहीं नहीं है। यह हार पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ही नहीं, नेता से लेकर अभिनेता तक पचा नहीं पा रहे हैं। अब पाकिस्तानी बला की खूबसूरत एक्ट्रेस को ही ले लीजिए। उसने आज पुणे में होने वाले मैच से ठीक पहले बांग्लादेश को बड़ा ऑफर दिया है। साथ ही एक्ट्रेस को इस बात की भी उम्मीद है कि पाकिस्तान इसी टूर्नामेंट में भारत से बदला भी लेगा।

यह अलग बात है कि पाकिस्तान को अब फिर से भारत से भिड़ने के लिए कम से कम सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाइ करना तो जरूरी ही होगा। इसके बाद क्या सेनेरियो बनता है यह देखने वाली बात होगी। बहरहाल, फिलहाल भारत का मुकाबला आज बांग्लादेश से है और इस मैच में वह बांग्लादेश की जीत चाहती है, जिससे पाकिस्तान की हार का गम थोड़ा कम हो सके। पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस का नाम सहर शिनवारी है।

सहर ने एक्स डॉट कॉम पर पोस्ट किया- इंशाअल्लाह मेरे बंगाली बंदू अगले मैच में हमारा बदला लेगा। अगर उनकी टीम भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली लड़के के साथ फिश डिनर डेट करूंगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई मामलों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया है।

जहां तक पाकिस्तान के ऑन-फील्ड असाइनमेंट का सवाल है, बाबर आजम की टीम को अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से खेलना है, एक ऐसी टीम जिसने अपने पहले तीन मैचों में से केवल एक ही जीता है। जहां पाकिस्तान जीत की राह पर लौटने के लिए उत्सुक होगा, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अजेय शुरुआत करने के लिए उत्सुक होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.