20 दिन बाद छोटू को घर लेकर लौटीं दीपिका कक्कड़, बेटे को सीने से लगाए दिखे पापा शोएब इब्राहिम

Updated on 10-07-2023 02:50 PM
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पेरेंट्स बने। एक्ट्रेस ने 21 जून की सुबह बेटे को जन्म दिया। मगर प्रीमैच्योर होने की वजह से उसे NICU में रखा गया था। हालांकि 8 जुलाई की रात एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जानकारी दी थी कि उसे वहां से बाहर कर दिया गया है। उसमें काफी इम्प्रूवमेंट्स देखी गई हैं। और अब फैन्स के लिए एक और गुड न्यूज है। वो ये कि दीपिका को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह बेबी के लेकर 10 जुलाई को अपने घर जा रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दीपिका कक्कड़ का साल 2022 में मिसकैरेज हो गया था। इस वजह से उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स को कुछ महीने बीतने के बाद गी। सभी फैन्स इंतजार कर रहे थे कि नन्हा मेहमान कब आएगा। 20 जून को शोएब इब्राहिम का बर्थडे सेलिब्रेट करके जब सब घर लौटे तो रात के 3 बजे के करीब दीपिका का वॉटर बैग फट गया। फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया और 7वें महीने में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। हालांकि बच्चे की स्थिति सही नहीं थी इसलिए वो डॉक्टर्स की निगरानी में था। हालांकि डिलीवरी के 4-5 दिन बाद एक्ट्रेस को छुट्टी मिल गई थी लेकिन वो बेबी की वजह से घर नहीं गई थीं।

पैप्स से दीपिका कक्कड़ की रिक्वेस्ट
अब पपाराजी अकाउंट से एक वीडियो सामने आया है। इसमें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम बेटे छोटू के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने लाडले को गोद में उठा रखा है। दोनों अस्पताल के बाहर नजर आए हैं। इस दौरान जब पैप्स उन्हें कैमरे की तरफ देखने के लिए जोर से बोलते हैं तो कपल उन सभी से शोर न मचाने की रिक्वेस्ट करते हैं। कहते हैं कि वो लोग धीरे बोलें।

डिलीवरी के 20 दिन बाद घर वापसी

हालांकि उनके इस जेस्चर पर लोग बिफर गए। लोगों ने कहा कि अगर ऐसा ही था तो वो बच्चे को भीड़ में लेकर आए ही क्यों। वहीं, कुछ ने कपल की तारीफ की और उन पर प्यार लुटाया। खैर। डिलीवरी के पूरे 20 दिन बाद दीपिका अब घर जा रही हैं। वह दोनों आए दिन व्लॉग्स में बच्चे से जुड़ी अपडेट्स दे रहे थे कि वो अब बेहतर कर रहा है और अब फाइनली वो ठीक हो गया और उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.