दीपिका कक्कड़ बनीं मां, शोएब के घर आया नन्हा मेहमान, डिलीवरी के चंद घंटे बाद दी गुडन्यूज

Updated on 21-06-2023 08:39 PM
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने खुद ऑफिशियल पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी सुनाई है। शोएब और दीपिका के घर नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है। 'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने डिलीवरी का अपेडट भी दिया है। आइए बताते हैं दीपिका कक्कड़ ने डिलीवरी और बेटे के जन्म के बाद क्या पोस्ट शेयर किया है।

Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने डिलीवरी को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, 'अलहमदुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। ये प्रीमैच्योर डिलीवरी हैं लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। बस दुआ और आशीर्वाद बनाए रखना।'

फैंस ने दी मम्मी दीपिका कक्कड़ को बधाई

शोएब और दीपिका के पैरेंट्स बनने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। उनके तमाम फैंस उन्हें बधाई देने लगे। मालूम हो, 'दीपिका की दुनिया' यूट्यूब व्लॉग के जरिए एक्ट्रेस लगातार अपना हेल्थ अपडेट और प्रेग्नेंसी को लेकर जानकारी देती रही हैं। दीपिका ने अपने व्लॉग में बताया था कि डॉक्टरों ने उन्हें जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की डेट दी है।

जनवरी में किया था दीपिका कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी का ऐलान

दीपिका कक्कड़ ने जनवरी 2023 में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने शौहर शोएब इब्राहिम के साथ फोटोशूट शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं।

दीपिका कक्कड़ का हुा था मिसकैरेज

दीपिका कक्कड़ ने उस दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया था कि उन्होंने तीन महीने तक प्रेग्नेंसी की बात जानबूझ कर छिपाकर रखी थी। क्योंकि पिछले साल उनका मिसकैरेज हो गया था। तभी डॉक्टरों ने इस प्रेग्नेंसी में तमाम सेफ्टी बरतने की सलाह दी थी। यही वजह थी कि वह थोड़ा समय लेकर इस गुडन्यूज को सुनाना चाहती थीं।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी

दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में को-एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ गांव में शादी की थी। 'सुसराल सिमर का' सीरियल में काम करने के दौरान कपल के बीच प्यार हुआ और दोनों ने एक दूसरे से शादी का फैसला लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.