तलाक की खबरों के बीच दीपिका और रणवीर का सामने आया क्यूट वीडियो, लगा देगा अफवाहों पर ताला

Updated on 29-03-2023 08:03 PM
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई में हुए कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां से तमाम फोटोज और वीडियोज सामने भी आए थे। यहीं से और क्लिप वायरल हुई थी जिसको देखने के बाद लोगों ने ये अफवाह उड़ा दी थी कि इनका तलाक होने वाला है। इनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि दीपिका को पकड़ने के लिए रणवीर ने अपना हाथ भी आगे बढ़ाया था लेकिन एक्ट्रेस ने भाव नहीं दिया था और उनको इग्नोर कर दिया था। अब इस तरह के शोर के बीच एक और वीडियो सामने आया है जो कि इन सभी अफवाहों पर 100 पर्सेंट फुलस्टॉप लगा देगी। क्या है ऐसा उसमें। आइए बताते हैं।

दरअसल, अब इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। इवेंट में, दीपिका अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' का डायलॉग बोलती हैं- अगर आप किसी चीज को सच्चे दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। साल 2007 में आई इस मूवी को फराह खान ने डायरेक्ट किया था और इसमें शाहरुख खान, अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े और किरण खेर भी नजर आए थे।

रणवीर सिंह ने किया फ्लर्ट

खैर। दीपिका के इस लाइन को बोलने के बाद बगल में बैठे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) माइक ले लेते हैं। एक्ट्रेस हंसने लग जाती हैं। पत्नी की तरफ देखते हुए रणवीर सिंह फिल्म के उस डायलॉग पर कहते हैं- मुझसे पूछो, इसकी गारंटी दे सकता हूं। वीडियो में अभिनेता अनुष्का शर्मा और उनके पति-क्रिकेटर विराट कोहली भी बैकग्राउंड में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में देखाई देंगी। दोनों पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टडे 'फाइटर' में अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा, वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' में भी नजर आएंगी।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने पिछले साल 2022 में कोई हिट नहीं दी थी। उनकी दो मूवीज 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। एक्टर अब करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। शबाना आजमी, जया बच्चन, धर्मेंद्र भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.