भारत और चीन के बीच व्यापार में आई गिरावट, वर्षों बाद हुआ यह कारनामा, आखिर क्या है वजह?

Updated on 15-07-2023 02:19 PM

नई दिल्ली : सीमा पर तनाव के बावजूद पिछले कुछ वर्षों में भारत-चीन के बीच व्यापार (India-China trade) काफी बढ़ा है। लेकिन अब वर्षों बाद इंडिया-चाइना ट्रेड में गिरावट के संकेत देखे जा सकते हैं। इस साल की पहली छमाही में भारत और चीन के बीच व्यापार में 0.9 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, ऐसा तब हुआ है, जब चीन के कुल विदेशी व्यापार में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है। कोरोना महामारी के प्रकोप से रिकवर होने में चीनी इकॉनमी (China economy) को स्ट्रगल करना पड़ा है। यही कारण था कि उसका विदेशी व्यापार गिरा है।


0.9 फीसदी कम रहा भारत को चीन का निर्यात

इस साल की पहली छमाही में भारत को चीन का निर्यात 56.53 अरब डॉलर का रहा। यह एक साल पहले के 57.51 अरब डॉलर से 0.9 फीसदी कम है। गुरुवार को चीनी कस्टम्स द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकार मिली है।
 

चीन को भारत का निर्यात भी घटा

वहीं, चीन को भारत का निर्यात इस अवधि में कुल 9.49 अरब डॉलर रहा। यह एक साल पहले 9.57 अरब डॉलर रहा था। इस तरह साल 2023 की पहली छमाही में व्यापार घाटा एक साल पहले के 67.08 अरब डॉलर से घटकर 47.04 अरब डॉलर रह गया।

पिछला साल रहा था बंपर ईयर

पिछला साल भारत-चीन व्यापार के लिए बंपर ईयर रहा था। यह पिछले साल 135.98 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। साल 2022 में कुल भारत-चीन व्यापार 8.4 फीसदी की बढ़त के साथ एक साल पहले के 125 अरब के आंकड़े को पार कर गया था।


पहली बार 100 अरब डॉलर गया था व्यापार घाटा

द्विपक्षीय संबंधों में उतार-चढ़ाव के बावजूद चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया था। साल 2022 में भारत के लिए व्यापार घाटा 101.02 अरब डॉलर रहा। यह 2021 में 69.38 अरब डॉलर था।

वर्षों बाद आई गिरावट

वहीं, इस साल की पहली छमाही में भारत-चीन व्यापार में वर्षों बाद गिरावट देखने को मिली है। क्योंकि इस दौरान आयात और निर्यात सहित चीन का कुल व्यापार एक साल पहले की तुलना में 5 फीसदी गिर गया था। निर्यात 3.2 फीसदी गिरा और आयात में 6.7 फीसदी की गिरावट आई।
 
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.