फैसला :ऐसे नाम वाले भारतीयों को UAE नहीं देगा ,अपने यहाँ यात्रा की अनुमति

Updated on 25-11-2022 04:30 PM

  नई दिल्ली
अगर आप या कोई आपका जानकार जल्द यूएई जाने की तैयारी कर रहा है तो यह जानकारी आपके लिए काफी जरूरी है. संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने यात्रा दिशा-निर्देशों में बदलाव किया है. नए निर्देशों के तहत, अब अगर किसी भी शख्स के पासपोर्ट पर उसका सिर्फ सिंगल नाम लिखा है, यानी सरनेम (उपनाम) का कॉलम खाली है तो वह यूएई नहीं जा सकता है और ना ही वहां से आ सकता है.

यूएई सरकार के अनुसार, सभी यात्रियों के पासपोर्ट पर पहला और अंतिम, दोनों नाम स्पष्ट होने चाहिए. 21 नवंबर से यूएई ने इस नए नियम को लागू भी कर दिया है. यूएई सरकार के हवाले से एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है.

इंडिगो ने बयान में कहा कि, ''यूएई प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, जिन भी यात्रियों का पासपोर्ट पर सिंगल नाम होगा, वह चाहें टूरिस्ट या किसी भी वीजा पर हों, उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी.

परमानेंट वीजा वालों को यह रहेगी छूट

हालांकि, अगर किसी के पास यूएई के परमानेंट वीजा है तो उन्हें यात्रा की अनुमति जरूरी होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें फर्स्ट और लास्ट नेम के दोनों कॉलम में वही नाम ही लिखकर पासपोर्ट अपडेट करवाना होगा. वहीं इंडिगो ने कहा है कि अगर किसी यात्री को इससे अधिक जानकारी चाहिए तो वह वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स ले सकते हैं.

खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएई सरकार की ओर से नया ऐलान होते ही काफी लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. दरअसल, यूएई प्रशासन के निर्देश मिलते ही कई एयरलाइंस कंपनियों ने पासपोर्ट पर सिंगल नाम वाले यात्रियों को देश से बाहर जाने पर भी अनुमति लगा दी है. ऐसे में कई भारतीय नागरिकों को यूएई से आने नहीं दिया जा रहा है.

वहीं नए नियमों के प्रभाव में आते ही ट्रैवल एजेंट्स लोगों से वीजा अप्लाई करने से पहले ही अगला अपडेट मिलने का इंतजार करने के लिए कह रहे हैं.

वीजा अप्लाई करने से पहले 48 घंटों का इंतजार करें

रैना टूर एंड ट्रैवल्स के एक कर्मचारी ने खलीज टाइम्स को बताया कि हम दूतावास से जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. इसलिए हम लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वीजा अप्लाई करने से पहले 48 घंटों का इंतजार करें.

यूएई सरकार के नए फैसले के बाद खलबली मचना लाजिमी है. काफी संख्या में भारतीय लोगों का यूएई से आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में अचानक किसी भी तरह का बदलाव कई तरह की परेशानियां पैदा कर देता है.

यूएई जाने वाले यात्रियों को भी भारतीय एयरलाइन कंपनियां भी खास सलाह दे रही हैं. इंडिगो के अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले वह इस बात को पक्का कर लें कि उनका पासपोर्ट पर नाम नए नियम के अनुसार ही है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.