विरोध प्रदर्शनों में कट्टरपंथी शामिल तीन महिला सांसदों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला

Updated on 26-02-2024 12:37 PM

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि देश की सियासत में कट्टरपंथियों का दखल बढ़ रहा है और इसके चलते माहौल जहरीला होता जा रहा है। सुनक का यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के मद्देनजर आया है, जिनमें कहा गया था कि तीन महिला सांसदों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है, क्योंकि उनको कट्टरपंथियों की तरफ से धमकियां मिल रहीं थीं।

 तीन महिला सांसदों की सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला अचानक लिया गया। इन सभी को धमकियां मिल रहीं थीं। इन महिला सांसदों का नाम नहीं बताया गया है।

सुनक ने क्या कहा

ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर ने एक बयान में कहा- देश में कुछ लोग आतंकवाद की भी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा सड़कों पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों को कुछ कट्टरपंथियों ने हाईजैक कर लिया है। सुनक ने यह बाता गाजा में जारी इजराइली हमलों के मद्देनजर कही है। 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के बाद वहां की फौज ने गाजा में मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया था और यह अब तक जारी है।

गाजा पर कब्जा जमाने वाले हमास का दावा है कि इजराइली हमलों में अब तक 28 हजार लोग मारे जा चुके हैं। ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं। अब ये कहा जा रहा है कि ब्रिटेन में पहले से मौजूद कुछ कट्टरपंथी संगठन इस मामले को तूल दे रहे हैं।

ब्रिटेन और खासकर लंदन में हुए इजराइल विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाले लोग चेहरे ढंककर निकलते हैं और इनकी अकसर पुलिस से हिंसक झड़प होती है। इसको लेकर ब्रिटेन के आम लोगों में भी नाराजगी है।

ब्रिटेन में ये सब कबूल नहीं

सुनक ने कहा- इजराइल पर हमास के हमले के बाद हमारे देश में जो कुछ हो रहा है, उसे आप यहूदियों के लिए नफरत या नस्लवाद के तौर पर भी देख सकते हैं। मैं सिर्फ ये कहना चाहता हूं कि ब्रिटेन में यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह यहां के कल्चर के खिलाफ है।

भारतीय मूल के ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर ने आगे कहा- जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को धमकाया जा रहा है। उन्हें फिजिकली और मेंटली टारगेट किया जा रहा है। लोग हमारी संसद तक पहुंचना चाहते हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं कि माहौल जहरीला होता जा रहा है। मैं फिर इन लोगों को वॉर्निंग दे रहा हूं कि इस तरह की चीजों को फौरन बंद कर दें।

लंदन के मेयर आतंकियों के समर्थक

सादिक खान इस वक्त लंदन के मेयर हैं। वो पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। हाल ही में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद ली एंडरसन ने सादिक पर आरोप लगाया था कि वो जिहादियों के कंट्रोल में हैं। इसके पहले लेबर पार्टी ने भी सादिक पर तंज कसा था।

ब्रिटेन के पूर्व होम मिनिस्टर सुएला ब्रेवरमैन ने भी सादिक पर तल्ख टिप्पणी की थी। सुएला ने कहा था- सादिक के होते हुए कट्टरपंथियों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। लेकिन, ये ध्यान रहे है कि आने वाले वक्त में यह ब्रिटेन के लिए खतरनाक साबित होगा।

संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक- ब्रिटेन में आमतौर पर सरकार के सीनियर मिनिस्टर्स और विपक्ष के नेता को ही एडिश्नल सिक्योरिटी दी जाती है। लेकिन, हालिया घटना के बाद कुछ सांसदों ने भी यह सुरक्षा मांगी है। इनमें तीन महिला सांसद भी शामिल हैं। एक सीनियर सिक्योरिटी अफसर ने कहा- हमारे पास भी इस मामले में पुख्ता जानकारी है। होम मिनिस्ट्री इस पर तेजी से काम कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.