जजों के लिए 44 नामों की सिफारिश पर फैसला जल्द, केंद्र ने SC से कहा- कलीजियम की डेडलाइन मानेंगे

Updated on 07-01-2023 05:58 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट को केंद्र सरकार ने बताया है कि वह जजों की नियुक्ति के लिए कलीजियम की सिफारिश पर टाइमलाइन का पालन करेगी। केंद्र ने कहा कि जिन नामों की सिफारिश की गई है, उनमें 44 नामों को दो से तीन दिनों में प्रक्रिया पूरी कर सुप्रीम कोर्ट को भेज दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा गया है कि कलीजियम की सिफारिश को क्लियर करने में केंद्र वक्त लगाती है। इस मामले की सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कोर्ट को बताया कि अलग-अलग हाई कोर्ट कलीजियम द्वारा 104 नामों की सिफारिश की गई है और उनमें से 44 नामों पर जल्दी फैसला हो जाएगा और फिर उसे सुप्रीम कोर्ट कलीजियम को इसी हफ्ते के अंत तक भेजा जाएगा।

3 मई तक के लिए टाल दी सुनवाई

जस्टिस एस. के. कौल की अगुवाई वाली बेंच ने वेंकटरमणी से सवाल किया कि उन पांच नामों का क्या हुआ जिन्हें सुप्रीम कोर्ट कलीजियम ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर नियुक्ति के लिए सिफारिश भेजी है। इस पर अटॉर्नी जनरल ने कहा कि इस मामले को थोड़ा टाला जाए। मुझे कुछ जानकारियां दी गई हैं, लेकिन मेरा मत उस पर थोड़ा अलग है। बेंच ने कहा कि जहां तक सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर पांच नामों की सिफारिश का सवाल है तो अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि इस मामले को टाला जाए वह मामले को देख रहे हैं। इस दौरान अटॉर्नी जनरल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति के लिए जो टाइमलाइन तय की है उसका पालन किया जाएगा। उनके पास सरकार का निर्देश है कि टाइमलाइन का पालन होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 3 फरवरी के लिए टाल दी है।
सुप्रीम कोर्ट कलीजियम कई जजों को नियुक्त करने के लिए की थी सिफारिश
गौरतलब है कि चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट कलीजियम ने पिछले महीने अलग-अलग हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस का नाम सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर नियुक्त करने के लिए सिफारिश की हुई है। 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट कलीजियम ने इसके लिए बैठक की थी और राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल, पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल, मणीपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पी. वी. संजय कुमार, पटना हाई कोर्ट के जस्टिस अहसनुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाई कोर्ट के जकस्टिस मनोज मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट जस्टिस के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की है।
'कलीजियम सिस्टम अभी देश का कानून है'
8 दिसंबर को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि कलीजियम सिस्टम अभी देश का कानून है। इसे कड़ाई से पालन करना होगा। शीर्ष अदालत ने कहा है कि सिर्फ इसलिए कि कुछ लोंगों का मत कलीजियम से अलग है इसे खत्म नहीं किया जा सकता है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि कलीजियम सिस्टम को लेकर लोगों की अपना मत और राय हो सकती है लेकिन अभी यह सिस्टम प्रभाव में है। कलीजियम सिस्टम कानूनी तौर पर अभी मान्य है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस कौल की अगुवाई वाली बेंच ने कहा था कि अगर आईपी इनपुट आया और उन इनपुट को देखने के बाद दोबारा सुप्रीम कोर्ट कलीजियम ने नाम की सिफारिश सरकार से कर दी है तो फिर मामला खत्म हो जाता है क्योंकि कलीजियम सिस्टम कानूनी तौर पर प्रभाव में है।
समलैंगिक विवाह पर सभी अर्जियां खुद सुनेगा: SC
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने के मुद्दे पर देश भर के हाई कोर्टों के सामने पेंडिंग सभी याचिकाओं को एक साथ जोड़ते हुए उन्हें अपने पास ट्रांसफर कर लिया। कोर्ट ने केंद्र से 15 फरवरी तक इस मुद्दे पर सभी याचिकाओं पर अपना संयुक्त जवाब दाखिल करने को कहा और निर्देश दिया कि मार्च में इन सभी याचिकाओं को लिस्ट किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.