दिसंबर की सर्दी ने 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:भोपाल में एक ही रात में लुढ़का पारा

Updated on 10-12-2024 12:41 PM

भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक ही रात में पारा 4.5 डिग्री लुढक कर 7.8 डिग्री पहुंच गया, जो पिछले दो साल में सबसे कम है। 2022 और 2023 में न्यूनतम तापमान 8.6 और 8.8 डिग्री रहा था। मंगलवार सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही हैं। जिससे लोग ठिठुर गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ी है, जो आने वाले दिनों में जारी रहेगी। ऐसे में दिन और रात दोनों ही ठंडे रहेंगे। सर्द हवा की वजह से मंगलवार में दिन का तापमान लुढक सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रहा था।

दिसंबर में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड भोपाल में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड है, लेकिन इस बार पहले पखवाड़े में ही तेज सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 साल में रात का टेम्प्रेचर 9 डिग्री के नीचे ही रहा। वहीं, 58 साल पहले, 11 दिसंबर 1966 को पारा 3.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो ओवर ऑल रिकॉर्ड है। वर्ष 2021 में तापमान 3.4 डिग्री रहा था।

10 में से 5 साल पारा 30 डिग्री के पार पिछले 10 साल में जहां रातें ठंडी रही। वहीं, दिन में टेम्प्रेचर बढ़ा हुआ रहा। साल 2020 में 7 दिसंबर को तापमान 32.6 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, 10 में से पांच साल दिन का टेम्परेचर 30 डिग्री से ज्यादा ही रहा।

नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड बता दें कि इस बार ठंड का असर ज्यादा है। नवंबर में 36 साल का रिकॉर्ड ठंड तोड़ चुकी है। वहीं, दिसंबर की पहली ही रात पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले साल से कम है। यानी, पिछले साल का रिकॉर्ड तो टूट ही गया है। दिसंबर में भी सर्दी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.