कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया को मिलेगी 14,000 करोड़ की संजीवनी! 10% उछला शेयर

Updated on 14-06-2023 07:30 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के लिए अच्छी खबर है। कंपनी को 14,000 करोड़ रुपये का डोज मिल सकता है। इसमें से आधी रकम कंपनी के दो मौजूदा प्रमोटर निवेश कर सकते हैं। कंपनी के प्रमोटर्स में आदित्य बिड़ला ग्रुप और ब्रिटेन की कंपनी वोडाफोन पीएलसी शामिल हैं। वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है लेकिन भारी कर्ज के कारण उसकी हालत खस्ता है। वह अब तक 5जी सर्विस भी शुरू नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने सरकार को एक प्लान सौंपा है। इसके मुताबिक दोनों प्रमोटर जल्दी ही कंपनी में 2000 करोड़ रुपये डालेंगे। इस खबर से आज कंपनी के शेयरों में काफी तेजी आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में 10 फीसदी उछलकर 8.48 रुपये पर पहुंच गया।


सरकार सितंबर, 2021 में टेलिकॉम रिवाइवल पैकेज लेकर आई थी। उसके बाद से प्रमोटर वोडाफोन आइडिया में 5,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इक्विटी इनवेस्टमेंट कर चुके हैं। रिवाइवल प्लान के मुताबिक प्रमोटर 7,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कंपनी की मदद करेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह रकम डायरेक्ट इक्विटी या एक्सटरनल इनवेस्टर्स से कनवर्टीबल स्ट्रक्चर्स के रूप में हो सकती है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी में 18 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी का कुल बैंक कर्ज 40,000 करोड़ रुपये से घटकर 12,000 करोड़ रुपये रह गया है। एनालिस्ट्स के मुताबिक 2026 तक कंपनी को 25,000 करोड़ रुपये नकदी कमी का सामना करना पड़ सकता है।

5जी सर्विस

रिलायंस जियो और एयरटेल देश में 5जी सर्विस शुरू कर चुकी है। लेकिन वोडाफोन अब तक ऐसा नहीं कर पाई है। उसे 4जी सर्विस के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या तेजी से गिर रही है। फरवरी में कंपनी के 4जी यूजर्स की संख्या में 13 लाख की गिरावट आई जो 21 महीने में सबसे बड़ी गिरावट थी। फरवरी में केंद्र सरकार ने कंपनी पर अपने 16,133 करोड़ रुपये के बकाये को इक्विटी में बदल दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.