कर्ज फ्री कंपनी, जबरदस्त मुनाफा... शेयर है या करोड़पति बनाने की मशीन

Updated on 10-11-2025 01:04 PM
नई दिल्ली: सोमवार को शेयर मार्केट की जबरदस्त शुरुआत हुई। सुबह 11:30 बजे सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान एक मल्टीबैगर स्टॉक ऐसा भी रहा जिसने शुरुआती कारोबार में ही 10 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगा दी। इस शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसने कुछ ही सालों में 50 हजार रुपये की रकम को एक करोड़ से ज्यादा में बदल दिया है। इस शेयर का नाम न्यूलैंड लैबोरेट्रीज लिमिटेड (Neuland Laboratories Ltd) है।

न्यूलैंड का शेयर बीएसई पर शुक्रवार को 17821.50 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को यह तेजी के साथ 18910.45 रुपये पर खुला। खुलने के कुछ ही मिनट में यह 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 19748.40 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52-हफ्ते का उच्चतम शिखर रहा। हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते इसमें गिरावट भी आनी शुरू हो गई। सुबह करीब 11:30 बजे यह शेयर गिरकर 18110.75 रुपये पर आ गया था। हालांकि फिर भी इसमें 1.50% से ज्यादा की तेजी बनी हुई थी।

क्यों रॉकेट हुआ यह शेयर?

कंपनी को वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) (Q2FY26) में शानदार मुनाफा हुआ है। कंपनी ने अपने नतीजों में बताया कि उसे टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 201.6% बढ़कर 96.5 करोड़ रुपये हो गया। Q2FY26 में कंपनी की कुल आय 516.1 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 63.7% ज्यादा है।

EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 138.8% बढ़कर 156.9 करोड़ रुपये हो गया। वहीं EBITDA मार्जिन 960 बेसिस पॉइंट बढ़कर 30.4% हो गया, जो कंपनी के मजबूत परिचालन को दिखाता है। कंपनी की बैलेंस शीट भी काफी अच्छी स्थिति में है। Q2FY26 के अंत तक कंपनी पर कोई कर्ज नहीं था, बल्कि नेट डेट (-6.6) करोड़ रुपये था। पिछले साल Q2FY25 में यह (-94.3) करोड़ रुपये और Q1FY26 में (-164.7) करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा- जारी रहेगी तेजी

कंपनी के प्रबंधन ने कहा, 'इस तिमाही में रेकॉर्ड रेवेन्यू, खासकर CMS कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की वजह से, EBITDA मार्जिन में ऑपरेटिंग लिवरेज का असर दिखा है। हमें उम्मीद है कि यह तेजी साल के बाकी हिस्सों में भी जारी रहेगी। हम जो निवेश कर रहे हैं, उसे देखते हुए न्यूलैंड CDMO और जेनेरिक API दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.