साउथ एक्टर हरीश पेंगन की लंबी बीमारी के बाद मौत, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा

Updated on 31-05-2023 09:26 PM
साउथ से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर शोक के बादल छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक कई सेलेब्स की मौत से हर कोई शॉक में है। अब मलयालम फिल्मों के एक्टर हरीश पेंगन की मौत ने झटका दे दिया है। हरीश पेंगन का 30 मई को निधन हो गया। वह 49 साल के थे। बताया जा रहा है कि हरीश पेंगन बीमार चल रहे थे। उन्हें लीवर की समस्या के अलावा कुछ और गंभीर समस्याएं थीं, जिनके इलाज के लिए वह अस्पताल में भर्ती थे।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, Harish Pengan को मई महीने की शुरुआत में पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके कुछ टेस्ट किए गए, जिसके बाद पता चला कि हरीश पेंगन की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने कहा कि हरीश पेंगन का लीवर ट्रांसप्लांट करना पड़ा। एक्टर की बहन (जोकि उनकी जुड़वां बहन है) लीवर डोनेट करने के लिए तैयार भी हो गई।

होना था लीवर ट्रांसप्लांट, 30 लाख रुपयों की जरूरत

लेकिन लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 30 लाख रुपयों की जरूरत थी। इसके लिए हरीश पेंगन की बहन और दोस्तों ने फंड इकट्ठा करना शुरू किया। पर हरीश पेंगन की हालत और खराब होती चली गई। फिर 30 मई को दोपहर 3.25 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। हरीश पेंगन की मौत से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा है। फैन्स से लेकर सेलेब्स ने एक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। एक्टर टोविनो थॉमस ने इंस्टाग्राम पर हरीश पेंगन की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'रेस्ट इन पीस चेट्टा।'

इन फिल्मों में नजर आए हरीश पेंगन

हरीश पेंगन ने 'महेशिनते प्रथिकारम', 'हनी बी 2.5', 'जानेमन', 'जया जया जया जया हे', 'मिन्नल मुरली' और 'मिनल मुरली' जैसी फिल्में की थीं। हरीश पेंगन का कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनके दोस्तों ने एक्टर की मदद की गुहार लगाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.