रायपुर में राजकुमार कॉलेज की स्टूडेंट की मौत:डांस करते वक्त 12 साल की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान गई जान

Updated on 09-12-2022 07:37 PM

रायपुर के राजकुमार कॉलेज(RKC) स्कूल में अजीब ढंग से महज 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। अजीब इस वजह से क्योंकि बच्ची को हुआ क्या ये समझ नहीं आ सका है। मौत से चंद मिनटों पहले बच्ची, स्कूल में अपने साथियों के साथ हंस रही थी, डांस कर रही थी। तभी उसे चक्कर आ गया, बच्ची ने कहा उसे कुछ अच्छा महसूस नहीं हो रहा।

इसके बाद बच्ची बेसुध होने लगी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। ये घटना मंगलवार रात की है। बच्ची के परिजनों को सूचित किया गया। बुधवार को वो भी पहुंचे बच्ची का शव उन्हें सौंप दिया गया। बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, हालांकि इससे पहले मौत की गुत्थी सुलझाने के मकसद ये बच्ची का अस्पताल की ओर से पोस्टमार्टम करवाया गया है। गुरुवार को इस मामले की जानकारी सामने आ सकी है।

स्कूल वालों ने पहुंचाया अस्पताल
इस घटना के बारे में राजकुमार कॉलेज के प्रिंसिपल रिटायर्ड लेफ्टीनेंट कर्नल अविनाश सिंह ने बताया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे स्कूल मैनेजमेंट ने अस्पताल पहुंचाया। स्कूल के पास एम्बुलेंस की सुविधा है, उसी के जरिए बच्ची को पास के स्वप्निल अस्पताल ले जाया गया। वहां से बच्ची को रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया।

प्रिंसिपल ने कहा- मुझे जानकारी है कि बच्ची की मेडिकल कंडीशन बिगड़ी, डॉक्टर्स इलाज कर रहे थे ,लेकिन उसकी दुखद मौत हो गई। हम बच्ची का नाम और कक्षा नहीं बता सकते, ये प्राइवेसी पॉलिसी के तहत है। बच्ची के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मेडिकल जांच जारी है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि बच्ची के मौत की वजह क्या है। चर्चा है कि बच्ची डांस करते वक्त चोटिल हुई और उसकी मौत हो गई, इसे स्कूल के प्रिंसिपल ने अफवाह बताया है।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
महज 12 साल की बच्ची की मौत कैसे हो गई, स्कूल में भी इस बात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बच्ची के फेफड़ों में समस्या थी, उसे सांस लेने में तकलीफ अधिक होने की वजह से उसकी हालत बेहद नाजुक होती चली गई, बच्ची को वेंटीलेटर पर ले जाया गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। स्कूल प्रबंधन ने इसे मेडिकल मामला बताया है।

अंग्रेजों के जमाने का इंस्टीट्यूट
राजकुमार कॉलेज इतिहाकारों के मुताबिक 1882 में जबलपुर में सर एंड्रयू ने इसे तैयार करवाया। फिर बोर्डिंग हाउस सुविधाओं के साथ 1894 में कॉलेज को रायपुर स्थानांतरित कर दिया गया। इसका कैंपस 130 एकड़ में है। यह कॉलेज बारहों महीने हरियाली को लेकर सुर्खियों में रहता है। बताया जाता है कि यह एक बेहतरीन घड़ी है, जिसे सारंगढ़ रियासत के राजा जवाहर सिंह ने लगवाई थी।

इतिहासकार आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि शुरू से ही कॉलेज की शिक्षा प्रणाली देश समेत विश्व भर में विख्यात है। राजाओं, जमींदारों की संतानों को पढ़ाने के लिए यह कॉलेज बनाया गया था। उस समय इसे पूर्वी भारत का सबसे बेस्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में गिना जाता था। हालांकि नाम कॉलेज है, लेकिन पढ़ाई स्कूल की होती है। नर्सरी से लेकर 12वीं तक यहां स्टूडेंट्स हैं। राजकुमार कॉलेज की संबद्धता काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) से है। यहां छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार समेत अन्य राज्यों के राजघरानों, जमींदारों के बच्चे पढ़ा करते थे। आज भी कुछ राजपरिवारों के बच्चे यहां पढ़ते हैं।

बेहद रेयर है मामला

शहर के शिशु रोग विशेषज्ञों के बीच ये मामला चर्चा में है। डॉक्टर्स पोस्टमार्टम को इस मामले में अहम मान रहे हैं, मौत की असल वजह पता लगे। जानकरों ने कहा- इस केस में बच्ची की मौत बेहद असमान्य घटना है। एक आशंका एक्सपर्ट्स ने यह भी जताई कि बच्ची को पहले से सांस या हृदय संबंधी परेशानी रही होगी। चक्कर आने से बच्ची गिरी हो तो ऐसे में शरीर का ब्लड प्रेशर घट जाता है मष्तिष्क तक खून नहीं पहुंच पाने से ऐसी परीस्थिती बन जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.