पुलिस-कस्टडी में मौत...परिजनों का शव ले जाने से इनकार:परिजन बोले- पीट-पीटकर मार डाला

Updated on 10-11-2025 12:22 PM
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में ज्वेलरी शॉप में 50 लाख रुपए से अधिक की चोरी के एक आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि युवक पहले से बीमार था। इस मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि मामले की जांच होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बलरामपुर के धनंजय ज्वेलर्स से 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात 3.50 लाख रुपए कैश और 50 लाख रुपए से अधिक के जेवरात चोरी हो गए थे। चोरी के आरोप में सीतापुर इलाके के 9 आरोपियों को पकड़ा था।

6 जून को बतौली थाना क्षेत्र के गांव बैलकोटा से पकड़े गए उमेश सिंह (19) की पुलिस हिरासत में रविवार को मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने कहा-कोई बीमारी नहीं थी, मार डाला

परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने दावा किया कि उमेश सिंह पहले से बीमार था। 9 नवंबर की सुबह करीब 4.20 पर तबीयत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि उमेश सिंह को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। 6 नवंबर को सादी वर्दी में पहुंचे लोगों ने उमेश सिंह को पकड़ा था और उसी समय बेदम मारा था। उसके नाक-मुंह से खून निकल रहा था।

उसे क्राइम ब्रांच के जवान जो सादी वर्दी में थे, मारते हुए बलरामपुर लेकर गए थे। पुलिस कस्टडी में मारपीट के कारण उमेश की जान गई है। रविवार शाम पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इस दौरान युवक की मां और बहन ही बलरामपुर में थे।

उन्होंने घर के अन्य सदस्यों के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम कराने की बात की, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शव ले जाने से इनकार, तनाव की स्थिति बलरामपुर जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद पुलिस ने शव को बतौली भेजने के लिए शव वाहन में रखवा दिया। परिजनों ने शव को ले जाने से इनकार कर दिया। रातभर शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में पड़ा रहा। सुबह रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए बलरामपुर थाने में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

विधायक बोले-परिजनों के संपर्क में, कार्रवाई होगी

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वे परिजनों के संपर्क में हैं। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराने का निर्देश दिया गया है। मामले में दोषियों पर जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।

चोरी के मामले में 8 आरोपी भेजे गए जेल

धनंजय ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 50 लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं, जिसका खुलासा पुलिस ने रविवार को किया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.