बढ़ गया इन सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर, जानिए कितना हुआ इजाफा

Updated on 15-07-2023 02:28 PM

नई दिल्ली : सरकारी कर्मचारियों (Government employee) को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस समय केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी है। केंद्र सरकार ने पहली छमाही के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। केंद्र के इस फैसले के बाद एक के बाद एक राज्यों ने अभी अपने यहां सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया। हाल ही में जिस राज्य के कर्मचारियों को यह तोहफा मिला, वह मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike in Madhya Pradesh) में इजाफा किया है। इसे बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

 
3 एरियर भी मिलेंगे
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलेगा। जुलाई की सैलरी से यह मिलना शुरू होगा। जनवरी से जून तक के डीए का एरियर 3 किस्तों में मिलेगा। ऐसे में एमपी के सरकारी कर्मचारियों की अब बल्ले-बल्ले है। उन्हें आने वाले महीनों में काफी अधिक बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।
 
केंद्रीय कर्मचारियों का भी बढ़ने वाला है DA
केंद्र सरकार के कर्मचारी (central government employees) भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी AICPI इंडेक्स के मई के आंकड़ों के बाद कुल अंक 134.7 और स्कोर 45.58 फीसदी पहुंच गया है। ऐसे में डीए 4 फीसदी बढ़कर 46 फीसदी पर पहुंच सकता है। इससे एक करोड़ कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि राखी के आसपास सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। यह बढ़ा हुआ डीए जुलाई से लागू होगा।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.