डीन एल्गर का आरोप : कोहली ने मुझपर थूका था दो साल बाद डिविलियर्स के कहने के बाद विराट ने माफी मांगी थी

Updated on 31-01-2024 01:22 PM

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने दावा किया है कि भारत के बल्लेबाज विराट कोहली ने एक टेस्ट मैच के दौरान उन पर थूका था। एल्गर ने भी विराट को मारने की धमकी दी थी।

दो साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के साथी एबी डिविलियर्स के कहने के बाद उन्होंने एल्गर से माफी मांगी थी।

एल्गर ने सोमवार को एक पोडकास्ट में इस बात का खुलासा किया। एल्गर ने साल नहीं बताया, लेकिन अनुमान लगाया गया कि यह 2015 में साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के दौरान यह घटना हुई जब उनकी कोहली और आर अश्विन के साथ झड़प हुई थी।

बल्ले से मार डालूंगा - एल्गर
एल्गर ने कहा कि, जब मैं बल्लेबाजी करने आया और अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे। उस दौरान विराट कोहली ने मुझ पर थूका। मैंने उससे कहा कि अगर तुम ऐसा करोगे तो मैं तुम्हें इसी बल्ले से मार डालूंगा।

एल्गर को दो साल बाद फोन किया और मिलकर माफी मांगी
एल्गर ने खुलासा किया और कहा - जब डिविलियर्स को पता चला कि कोहली ने क्या किया है, तब वह उसके पास गया और पूछा, तुम मेरी टीममेट पर क्यों थूक रहे हो?'

दो साल बाद साउथ अफ्रीका में, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि वह सीरीज के बाद ड्रिंक के लिए मेरे साथ चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस हरकत के लिए माफी मांगना चाहते हैं।

एल्गर ने अपनी कहानी समाप्त करते हुए कहा, हमने 3 बजे तक ड्रिंक किया और हां, वह कोहली के साथ मेरी पहली मुलाकात थी।

भारत के खिलाफ आखिरी सीरीज खेली और संन्यास लिया
एल्गर ने दिसंबर में घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा की जगह लेते हुए इंटरेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.