बिहार में 'जानलेवा' निर्माण: पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का मुख्य गेट ढहने से इंजीनियर की मौत, कब लेगी सरकार सबक?

Updated on 27-11-2025 01:16 PM
पटनाः राजधानी स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पटना के रेनबो ग्राउंड का गिरा मुख्य गेट एक बार फिर सरकारी भवन के घटिया निर्माण का गवाह बन गया। मगर यह कोई पहली घटना नहीं। इसके पहले भी घटिया निर्माण की जद में आ कर और भी जाने गई और कई घायल भी हुए है। पहले पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्या हुआ और कैसे हुआ, एक नजर

मुख्य गेट ढह जाने से इंजीनियर की मौत


पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भवन के एक खंड के गिर जाने के बाद एक बार फिर बिहार सरकार की सूची में शामिल एजेंसियां घटिया निर्माण के कटघरे में खड़ी हो गई हैं। कमजोर और घटिया भवन निर्माण का गवाह बना गत बुधवार यानी 26 नवंबर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रेनबो ग्राउंड के पीछे स्थित मुख्य गेट अचानक ढह जाने से एक इंजीनियर की मौत हो गई।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक इंजीनियर की मौत उस वक्त हो गई जब उनके ऊपर ही मुख्य गेट ढह गया और वो उस मलबे में दब गए। तत्काल घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


कोई पहली घटना नहीं


सबक सीखने के लिए एक घटना काफी है। पर इधर लगातार घट रही घटना के बावजूद गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण नहीं हो रहा है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इसका ताजा उदाहरण हैं। सुल्तानगंज के अगुवानी-सुल्तानगंज पुल को ही ले लें, 12 बार गिरी। वर्ष 2023 और 2024 में पुल के कई हिस्से ढह गए थे। कई पिलर भी तेज बहाव में बह गए। जून 2023 में भी पुल का एक हिस्सा ढह गया था। उसके मलबे में दब कर सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। अगस्त 2024 में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का हिस्सा ढह गया पर सौभाग्य से किसी की मौत नहीं हुई।

आईजीआईएमएस का भी फॉल्स सीलिंग गिरा


आईजीआईएमएस के नवनिर्मित कैंसर भवन को लेकर भी घटिया निर्माण के बारे में भी शिकायत अखबार में सुर्खियां बटोरी थी। पर यह शक तब हकीकत में बदल गया जब आईजीआईएमएस के नवनिर्मित कैंसर भवन के तीसरे फ्लोर पर कमरा संख्या 313 और 314 की दीवार और फाल्स सीलिंग के कारण अचानक से गिर गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। दीवार गिरने से दो मजदूर घायल हो गए हैं। एक मजदूर का पैर टूट गया है। गनीमत है कि उक्त फ्लोर पर एक भी मरीज भर्ती नहीं थे और ना ही अन्य कर्मी थे। तीसरे फ्लोर पर निर्माण का काम चल रहा था ।


स्कूल की दीवार गिरी छह की मौत


मार्च 2021 में खगड़िया में भी वर्ष स्‍कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गांव में एक स्कूल की दीवार गिरी है। बताया जाता है कि दीवार गिरने से वहां काम कर रहे 6 मजदूर की दबकर मौत हो गई है। जानकारी के आधार मुताबिक, दो से तीन और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना की खबर सुन पूरा प्रशासन महकमा घटनास्थल पहुंच चुका है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.