18 दुकानें तोड़ने की मोहलत खत्म, आज टूटेंगी:भोपाल मेट्रो के दूसरे फेज में आड़े आ रही; 108 आरा मशीनें हटाने में देरी

Updated on 26-11-2024 02:16 PM

भोपाल मेट्रो के दूसरे फेज में आड़े आ रही 18 पक्की दुकानों को तोड़ने की मोहलत खत्म हो गई है। 10 दिन की मोहलत को 1 महीना बीत चुका है। इसलिए जिला प्रशासन अब सख्ती करेगा। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में दुकानें तोड़ी जाएंगी। एक दिन पहले सोमवार को दुकानदारों को इसकी जानकारी भी दी गई।

मेट्रो का दूसरा फेज सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल 8.77Km है। यह काम भी दो हिस्से में होगा। दोनों पर कुल 1540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मिट्टी की टेस्टिंग, डिजाइन समेत अन्य काम हो चुके हैं। अब अतिक्रमण हटाने पर फोकस है। ताकि, सिविल के काम जल्दी शुरू हो सकें। शहर वृत्त एसडीएम दीपक पांडे ने बताया, पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की जाएगी।

पहले खुद हटाने की सहमति दी थी बता दें कि सितंबर में पुल बोगदा और आजाद नगर में कुछ अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन पक्की दुकानों को हटाने के लिए 10 दिन की मोहलत दी गई थी। लोगों ने खुद अपनी दुकानें हटाने की सहमति दी थी, पर उन्होंने नहीं हटाई। इसलिए अब प्रशासन खुद इन्हें तोड़ेगा।

आरा मशीनों की नहीं हुई शिफ्टिंग ​​​​​​ आजाद नगर में कुल 108 आरा मशीनें हैं, जो शिफ्ट नहीं हो पाई है। जिस जगह ये शिफ्ट होनी है, वहां पानी, बिजली और सड़क जैसी सुविधाएं नहीं है। इनके लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने टेंडर कॉल किए हैं। ऐसे में अंडरग्राउंड लाइन के लिए मशीनें नहीं आ पा रही है। बता दें कि बरखेड़ी फाटक से भारत टॉकीज तक मेट्रो के रूट पर 108 आरा मशीनें हैं। करीब 48 साल में इन मशीनों की शिफ्टिंग पर 50 से ज्यादा बार चर्चाएं हो चुकी हैं। 8 लोकेशन भी देखी जा चुकीं हैं। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार छोटा रातीबड़ में 18 एकड़ जमीन अलॉट की गई थी। जहां साढ़े 5 करोड़ रुपए से सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं दी जाएगी, लेकिन अब तक सिर्फ टेंडर की प्रोसेस ही हुई है।

​​​​​​दो फेज में होगा यह काम...

फेज-1: 650 करोड़ में 6 स्टेशन बनेंगे सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल 8.77 Km में से 5.38 Km हिस्से में 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस काम की शुरुआत हो चुकी है। पुराने शहर में बैरिकेडिंग की गई है। कुछ दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग ने रूट का निरीक्षण कर जल्द काम करने को कहा था। वहीं, मेट्रो कॉर्पोरेशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य भी निरीक्षण कर चुके हैं।

कब पूरा करना है

  • साढ़े 3 साल में काम पूरा करने का टारगेट रहेगा। इसी अवधि में स्टेशन और ट्रैक बिछाया जाएगा।

इन 6 जगहों पर बनेंगे मेट्रो स्टेशन

  • पुल बोगदा
  • ऐशबाग
  • सिंधी कॉलोनी
  • डीआईजी बंगला
  • कृषि उपज मंडी
  • करोंद
  • फेज-2 : 3.39 Km रूट अंडरग्राउंड 8.77 Km के रूट में 3.39 किलोमीटर रूट अंडरग्राउंड होगा। इसमें 2 मेट्रो स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन व नादरा बस स्टैंड भी रहेंगे। यह पूरा काम 890 करोड़ रुपए में होगा। इस रूट में आरा मशीनें समेत अतिक्रमण है। इन्हें हटाने के लिए कई महीने से प्रयास किए जा रहे हैं।

    कब पूरा करना है

    • काम शुरू होने के बाद साढ़े 3 साल में पूरा करने का टारगेट रहेगा। मेट्रो की दोनों लाइन का यह अकेला अंडरग्राउंड हिस्सा रहेगा।

    यहां से अंडरग्राउंड गुजरेगी मेट्रो

    • सुरंगें सिंधी कॉलोनी, ऐशबाग क्रॉसिंग से होती हुई भोपाल स्टेशन और नादरा बस स्टैंड को स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेगी।

    सुभाष नगर से एम्स के बीच दो ब्रिज बनाए सुभाष नगर से एम्स के बीच दो स्टील ब्रिज का काम पूरा हो गया है। 4 सितंबर को 3 घंटे के अंदर रेलवे ट्रैक पर पिलर के ऊपर 65 मीटर लंबा और 400 टन वजनी ब्रिज का स्ट्रक्चर रख दिया गया था। वहीं, कुछ दिन पहले दूसरे कंपोजिट ब्रिज का काम भी पूरा हो गया। डीआरएम तिराहे का रास्ता भी खोल दिया गया है। इससे होशंगाबाद रोड का आधा ट्रैफिक इस सड़क पर शिफ्ट हो गया है। बता दें कि RKMP (रानी कमलापति) रेलवे स्टेशन के पास हबीबगंज नाके से डीआरएम स्टेशन के बीच 2 स्टील ब्रिज से मेट्रो गुजरेगी। 8 महीने में यह काम पूरा हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.