इजरायल के इस गांव में हर तरफ लाशें....गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्‍चे तक को हमास आतंकियों ने मार डाला!

Updated on 11-10-2023 02:05 PM
तेल अवीव: शनिवार को गाजा में हुए हमास के हमले का इजरायल मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। गाजा के कुछ हिस्‍सों पर उसने फिर से कब्‍जा कर लिया है और इनमें से ही एक है वह गांव जिसका नाम है किबुत्‍ज कफर अजा। यह गांव अब हमास की दरिंदगी का जीता-जागता सबूत बन गया है। यहां की हर दीवार हमास के उस चेहरे को बयां करती है जो किसी राक्षस से कम नहीं है। यह वह गांव है जहां पर आतंकियों ने घर में घुसकर परिवारों को मार डाला, बच्‍चों का बेदर्दी से कत्‍ल किया और यहां तक कि जानवरों को भी नहीं छोड़ा। यहां तक कि गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे उसके बच्‍चे को भी नहीं छोड़ा:

मां की काटी गर्भनाल, पेट में तोड़ा बच्‍चे ने दम
दक्षिणी इजरायल में हमास आतंकियों की दरिंदगी की कहानी सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आतंकियों ने एक गर्भवती महिला को पकड़ लिया और उसकी हत्‍या कर दी। आतंकी यही नहीं रुके उन्‍होंने उसके शव को भी क्षत-विक्षत कर दिया। इसके बाद उसकी अम्बिलिकल कॉर्ड यानी गर्भनाल को काटकर उसके गर्भ को निकाल लिया। वह मासूम जो दुनिया में आने वाला था, उसने अपनी मां के गर्भ में ही दम तोड़ दिया। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) की तरफ से विदेशी मीडिया को उस जगह पर ले जाया गया जहां पर हमास ने मौत का नंगा नाच किया था। आईडीएफ के सैनिक घर-घर जाकर शवों को बॉडी बैग में इकट्ठा कर रहे थे और उन्हें ट्रक पर लाद रहे थे।

सेना को पहुंचने में लगे 12 घंटे
आईडीएफ ने कहा कि कफर अजा में मारे गए लोगों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे। सीमा पर रहने वाले समुदायों पर हमलों की जो जानकारियां आ रही है, वो काफी भयानक हैं। कफर अजा, किबुत्ज का वह इलाका है जो कृषि का क्षेत्र है और जिसने शनिवार को हमास के हमले का सबसे ज्‍यादा खामियाजा भुगता है। किबुत्‍ज तक पहुंचने में इजरायली सेना को 12 घंटे तक का समय लग गया था। यहां पर पैराट्रूपर्स की अनुभवी टीम, यूनिट 71 के डिप्‍टी कमांडर डेविडी बेन सियोन की अगुवाई में आतंकियों से मोर्चा ले रही है।

जिंदा जलाया लोगों को
सियोन ने बीबीसी को बताया, 'भगवान का शुक्र है कि हमने कई माता-पिता और बच्चों की जान बचा ली। दुर्भाग्य से, कुछ को मोलोटोव ने जला दिया गया था। वो जानवरों की तरह बहुत ही दरिंदे हैं।' बेन सियोन ने बताया कि हमास के बंदूकधारी बिल्‍कुल जेहादी मशीन की तरह काम कर रहे थे। उन्होंने बच्चों सहित परिवारों को मार डाला। बिना हथियारों के यहां रहने वाले लोग सिर्फ सामान्य नागरिक थे और नाश्ता कर रहे थे और उन पर ही आतंकियों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों का तो सिर पीड़ितों का सिर धड़ से अलग कर दिया गया।

यह सब बहुत भयानक
सियोन ने कहा कि यह सबकुछ देखना बहुत ही भयानक है। हमें याद रखना चाहिए कि दुश्मन कौन है और हमारा मिशन क्या है। न्याय जहां एक सही पक्ष है और पूरी दुनिया का समर्थन हमें मिल रहा है। एक और अधिकारी ने खून से सने बैंगनी रंग के स्लीपिंग बैग की तरफ इशारा किया। सूजे हुए पैर का अंगूठा बाहर निकल आया था। उन्होंने कहा कि नीचे की महिला की उसके सामने के बगीचे में हत्या कर दी गई थी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। कुछ ही दूरी पर हमास के आतंकी की लाश पड़ी थी। इस गांव में भी सेना को लाशों का ढेर मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.