दे दना दन... बेन स्टोक्स ने वनडे में बनाए तूफानी 182 रन, वर्ल्ड कप से ठीक पहले दिखा रौद्र रूप

Updated on 14-09-2023 02:20 PM
लंदन: जिस न्यूजीलैंड देश में बेन स्टोक्स का जन्म हुआ अब इस खब्बू बल्लेबाज ने उसी के खिलाफ इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड 182 रन कूट दिए। यह किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज का एकदिवसीय में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। लंदन के ऐतिहासिक केनिंग्टन ओवल में ग्राउंड में बुधवार को तीसरे वनडे के दौरान बेन स्टोक्स का यह रौद्र रूप देखने को मिला। 124 गेंद की अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 15 चौके और नौ छक्के लगाए। यानी सिर्फ चौके-छक्के से ही शतक पूरा कर लिया। 182 रन में से 114 रन तो बाउंड्रीज से आए तो सिर्फ 68 रन के लिए ही उन्होंने सिंगल-डबल्स लिए। यह 32 वर्षीय ऑलराउंडर के करियर का चौथा वनडे शतक था। वह तेजी से दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 44.3 ओवर में बेन लिस्टर की बॉल पर मिडविकेट बाउंड्री पार करने की कोशिश में यंग को कैच थमा बैठे।

इंग्लैंड के लिए वनडे में टॉप स्कोरर

बल्लेबाजरनगेंदVS
बेन स्टोक्स182124NZ, 2003
जेसन रॉय180151AUS, 2018
एलेक्स हेल्स171122PAK, 2016

14 महीने बाद वापसी
बेन स्टोक्स, इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान हैं, वह वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के मद्देनजर 14 महीने बाद एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी की और आते ही दूसरी टीमों को आगाह कर दिया। वनडे क्रिकेट में वापसी के बाद अपनी पहली पारी में उन्होंने 52 रन बनाए थे। अब इसी सीरीज में 182 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल दी। स्टोक्स जब क्रीज पर पहुंचे तो इंग्लैंड का स्कोर 13/2 था। यहां से डाविड मलान के साथ 199 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की मैच में वापसी करवाई।

इंग्लैंड ने बनाए 368 रन
इस तरह टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 48.1 ओवर में 368 रन बनाए। बेन स्टोक्स के अलावा ओपनर डाविड मलान ने 96 रन बनाए। मैच की पहली ही गेंद पर ओपनर जॉनी बेयरस्टो के बिना खाता खोले आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कभी उम्मीद नहीं की होगी कि आज उनकी इतनी पिटाई होने वाली है। चार मैच की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। न्यूजीलैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज बाएं हाथ के पेसर ट्रेंट बोल्ट रहे, जिन्होंने 9.1 ओवर में 51 रन देते हुए पांच विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.