नशा मुक्ति अभियान: सार्वजनिक स्थलों पर नशीलें पदार्थों का सेवन करने पर होगी कार्यवाही – कलेक्टर

Updated on 11-10-2022 04:52 PM

छतरपुर  
कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टी.एल. बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने टी.एल. प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा की व शिकायतों का निराकरण न करने पर सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा विभिन्न योजनाओं की प्रोग्रेस की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ए.बी. सिंह, एडीएम पी.एस. चौहान सहित एसडीएम व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सार्वजनिक जगह पर नशा करने वालों की कन्ट्रोल रूम नं. 07682-181 पर करें शिकायतकलेक्टर श्री जी.आर. ने छतरपुर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों पर नशीलें पदार्थ शराब, गुटखा, सिगरेट, तम्बाकू सहित विभिन्न मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर सेवा के लाभ के साथ नशामुक्ति को जोड़े। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग को विद्यालयों में बच्चों को नियमित शपथ दिलाने तथा अधिकारियों को शहर से गांव स्तर तक नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं कॉलेजों में नशा मुक्ति के संबंध में डिबेट, मैराथन, एक्टिविटी करवाएं। उन्होंने कहा कि हमें लोगों को नशे की लत से बाहर निकालना है, इससे एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा परिवार तबाह होता है। हम सभी को भावी पीढ़ी को इससे सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराएं। उन्हांेने पीओडूडा को शहरी क्षेत्रों में नशामुक्ति व नशे के दुष्प्रभाव के होर्डिंग्स लगवाने के निर्देश दिए तथा ठेकों के बाहर व आसपास अधिक प्रकाश देने वाले ट्यूबलाइट लगवाने को कहा तथा पार्कों में भी विभिन्न व्यवस्थाएं करने को कहा। साथ ही एमपीईबी व पीओडूडा को निर्देशित किया कि बारिश कि वजह से होने वाली बिजली की समस्याओं को दुरुस्त करें। जिला प्रशासन द्वारा सभी से अपील की गई कि शहर व जिले को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें तथा सार्वजनिक जगह पर नशा करने वालों की कन्ट्रोल रूम नं. 07682-181 पर जानकारी दें।

कलेक्टर श्री जी.आर. ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि पंचायतों में रेटीना और फिंगर स्कैनर मशीन उपलब्ध रहे। जिससे विभिन्न प्रकार के ई-केवायसी व योजनाओं के लाभ के कार्य पंचायत स्तर से हो सकें। उन्होंने कहा सभी पंचायतों के बाहर लोगों की सुविधा के लिए पीएम आवास, बीपीएल सहित विभिन्न पात्रता सूची नोटिस बोर्ड पर लगाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.