डीडीए लाई प्रीमियम सेगमेंट की पहली स्कीम, जानें किन्हें मिलेगा दिल्ली में फ्लैट खरीदने का मौका

Updated on 17-03-2025 03:16 PM
नई दिल्ली: प्रीमियम सेगमेंट की पहली स्कीम में फ्लैट्स खरीदने वालों के लिए आज से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की द्वारका कम्युनिटी सर्विस पर्सनल हाउसिंग स्कीम-2025 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस स्कीम में सिर्फ वही लोग हिस्सा ले सकेंगे जो द्वारका सेक्टर-19बी के गोल्फ व्यू अपार्टमेंट में एचआईजी, सुपर एचआईजी और पेंटहाउस फ्लैट्स के ऑनर हैं। सर्वेंट क्वॉटर की चाहत रखने वाले लोगों के लिए स्कीम खास तौर पर लाई गई है।

कितने फ्लैट हैं स्कीम में?

स्कीम में 364 फ्लैट्स शामिल हैं। यह सभी फ्लैट्स द्वारका सेक्टर-19बी के फेज-2 के टावर एम में हैं। इनका अनुमानित रिजर्व प्राइज 32.53 लाख है। इस फ्लैट्स की रजिस्ट्री रजिस्टर्ड कनवेंस डीड से ही होगी।

मिली जानकारी के अनुसार क्योंकि गोल्फ व्यू अपार्टमेंट में फ्लैट ऑनर्स की संख्या 1100 अधिक है और कुल फ्लैट्स महज 364 हैं। इसलिए एक आवेदक को एक ही फ्लैट मिलेगा। भले आवेदन यहां दो या अधिक फ्लैट का ऑनर क्यों न हो। हालांकि आवेदक एक से अधिक फ्लैट्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में भी एक ही फ्लैट आवेदक को बिड के जरिए मिलेगा।

यह शर्त होगी लागू

ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की अलॉटमेंट इसी कंडिशन पर होगी कि एचआईजी, एसएचआईसी और पेंट हाउस फ्लैट के सभी ड्यूज क्लीयर हो। ई-ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए अर्नेस्ट मनी डिमांड दो लाख रुपये है। फ्लैट्स के लिए मेंटिनेंस चार्ज दिवाली स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 की स्कीम के तहत लिए जाएंगे। जबकि हर ऑक्शन बोली में फ्लैट की कीमत 25000 तक बढ़ेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.