डे-नाइट टेस्ट... ऑस्ट्रेलिया ने 511 पर डिक्लेयर की पहली पारी:लाबुशेन ने 163, हेड ने बनाए 175 रन

Updated on 10-12-2022 06:31 PM

एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 511 रन पर अपनी पहली पारी डिक्लेयर की। पहले दिन शतक बनाने वाले मार्नस लाबुशेन 163 और ट्रेविस हेड 175 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं।

वेस्टइंडीज के तेगनारायण चंद्रपाल 47 और नाइट वॉचमैन एंडरसन फिलिप एक रन पर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 2 विकेट लिए। कैमरून ग्रीन और नाथन लायन को एक-एक विकेट मिला। 2 टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

409 रन से पीछे विंडीज
7 विकेट पर 511 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी डिक्लेयर कर दी। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले मैच में शतक जड़ने वाले कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 19 रन बनाकर आउट हो गए। 50 रन तक टीम ने 3 विकेट गंवा दिए। शमार ब्रूक्स 8 और जर्मेन ब्लैकवुड 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ओपनर तेगनारायण चंद्रपाल ने विकेटकीपर डेवोन थोमस के साथ 40 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। लेकिन, थोमस 19 रन बनाकर ग्रीन का शिकार हो गए। दूसरा दिन खत्म होने ही वाला था, इसलिए विंडीज ने एंडरसन फिलिप को नाइट वॉचमैन के रूप में बैटिंग करने भेज दिया। वह चंद्रपाल के साथ तीसरे दिन की बैटिंग शुरू करेंगे।

डबल सेंचुरी नहीं जड़ सके 2 बैटर
ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट पर 330 रन बनाए थे। उनके लिए लाबुशेन 120 और हेड 114 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन लाबुशेन 305 बॉल में 163 और हेड 219 बॉल में 175 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने 407 बॉल में 297 रन की पार्टनरशिप की।

टीम के लिए एलेक्स कैरी 41 और मिचेल स्टार्क 5 रन पर नाबाद रहे। बाकी बैटर्स में कैमरून ग्रीन ने 9 और माइकल नेसर ने 18 रन बनाए। पहले दिन ओपनर डेविड वॉर्नर 21, उस्मान ख्वाजा 62 और कप्तान स्टीव स्मिथ 0 रन बनाकर आउट हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.