तय हुआ दिन, इंदौर में मेट्रो 23 सितंबर को चलेगी पहला कदम

Updated on 17-05-2023 06:19 PM
 इंदौर। लंबी प्रतीक्षा के बाद अंतत: हमारी मेट्रो के ट्रायल रन की तिथि तय हो गई। इंदौर में 23 सितंबर को मेट्रो अपना पहला कदम चलेगी अर्थात इसी दिन ट्रायल रन होगा। इसके लिए अब निर्माण कार्य को और तेज गति से करने की कवायद की जा रही है। गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से सुपर कारिडोर के हिस्से में मेट्रो के पिलर के ऊपर बनाए गए बाय डक्ट पर रेल की पटरी बिछाने का काम गुरुवार से शुरू होगा।

Metro In Indore: गुरुवार से पिलर के ऊपर बाय डक्ट पर पटरी बिछाने का काम होगा शुरू
सबसे पहले मेट्रो स्टेशन सुपर कारिडोर (एससी) 5 स्टेशन और एससी 4 स्टेशन के बीच में ओवरहेड पिलर पर बने बाय डक्ट पर पटरियां बिछाई जाएंगी। इसके लिए अभी प्लिंथ कास्टिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके पूर्व 18-18 मीटर की पटरियों को वेल्डिंग कर 500 मीटर का रेल पैनल बनाने का काम किया जा रहा है। मेट्रो स्टेशन एससी 2 व एससी 3 के बीच भी पटरियों की वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा है।
5.5 किलोमीटर के इस रूट पर होगा ट्रायल

गांधी नगर डिपो-गांधी नगर स्टेशन-सुपर कारिडोर 6-सुपर कारिडोर 5-सुपरकारिडोर पर 4-सुपर कारिडोर 3
मेट्रो ट्रैक के लिए यह है तैयारी

- 900 मीट्रिक टन बायडक्ट वाली पटरियां(1080 एचएच ग्रेड) वाली आ गई हैं।

- 500 मीट्रिक टन डिपो वाली पटरियां (880 ग्रेड) वाली आ चुकी हैं।

- 6500 स्लीपर डिपो में ट्रैक के पूर्व बिछाने के लिए आए हैं।

- 800 मीटर का टेस्ट ट्रैक डिपो में तैयार किया गया है। 70 लोगों की एक विशेषज्ञ टीम ट्रैक बिछाने के लिए आ पहुंची हैं। ऐसी चार टीमें जल्द आएंगी।

मेट्रो रेल कार्पोरेशन के डायरेक्टर ने किया निरीक्षण

मंगलवार को मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन के डायरेक्टर अजय शर्मा ने कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी नगर डिपो में चल रहे कार्य की प्रगति देखी। गांधी नगर के स्टेशन के अलावा एससी 6, 5 व 3 मेट्रो स्टेशन पर चल रहे कार्यों, ट्रांसफार्मर, टेक्निकल रूम सहित अन्य निर्माण कार्यों का मुआयना किया। इसके अलावा उन्होंने मेट्रो के निर्माण कार्य में जुटे सभी कांट्रेक्टर के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया। इस दौरान उनके साथ कंसल्टेंट की टीम भी रही। बैठक मे मेट्रो के किस कार्य को किस क्रमबद्ध ढंग से किया जाना है, इस पर चर्चा की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.