मुंबई में आज फिर जाएंगे, आखिर दाऊदी वोहरा मुस्लिमों के दर पर बार-बार क्यों जाते हैं पीएम मोदी?

Updated on 10-02-2023 06:58 PM
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पसमांदा मुसलमानों को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) काफी पहले से एक ऐसे मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलते रहे हैं जो काफी पढ़ा-लिखा और संपन्न है। दरअसल, ये कोई और नहीं दाऊदी वोहरा (Dawoodi Bohra) समुदाय है। पीएम मोदी इस समुदाय के दर पर जब भी मौका मिलता है तो जरूर जाते हैं। इस बार पीएम मुंबई में दाऊदी वोहरा समुदाय के मशहूर शिक्षण संस्थान अलजामिया-तुस- सैफियाह (Aljamea-tus-Saifiyah) के चौथे कैंपस का मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके के मारोल में उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी का इस समुदाय से गहरा रिश्ता है, इस उद्घाटन के मौके पर भी वह इसे मजबूत करेंगे। बड़ा सवाल ये है कि पीएम मोदी दाऊदी वोहरा समुदाय के दर पर बार-बार क्यों जाते हैं? इसे पीछे भी कहानी हम आपको बताते हैं।

दस लाख से ज्यादा आबादी वाले दाऊदी वोहरा समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन (Syedna Mufaddal Saifuddin) हैं। दाऊदी वोहरा समुदाय के शिक्षण संस्थान के मुंबई के अलावा तीन और कैंपस सूरत, कराची और नैरोबी में है। दाऊदी वोहरा समुदाय अल्पसंख्यक समुदाय के अंदर अल्पसंख्यक हैं। पिछले महीने पीएम मोदी ने बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से अल्पसंख्यकों खास तौर पर पसमांदा और वोहरा मुस्लिमों के पास जाने को कहा था।

पीएम मोदी और वोहरा समुदाय का रिश्ता समझिए


वोहरा समुदाय अपनी सदियों पुरानी परंपरा के तहत कारोबार, जनकल्याकारी योजनाएं से जुड़े रहते हैं। वो राजनीति और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहते हैं। वोहरा समुदाय एंटी CAA प्रदर्शनों से भी दूर रहा था। इसके अलावा यह समुदाय अन्य विवादित मुद्दों से दूर रहता है। वोहरा समुदाय के एक प्रवक्ता ने कहा कि वोहरा समुदाय देशभक्त होते हैं और कानून को मानने वाले लोग होते हैं। हमारा सरकार के साथ अच्छे ताल्लुकात होते हैं और सदभाव तथा बेहतर रिश्ते बनाकर चलते हैं।


वोहरा कम्युनिटी के बारे में जानिए


वोहरा समुदाय के ज्यादातर लोग कोराबार यानी व्यापार और व्यवसाय से जुड़े हैं। इंदौर, उज्जैन और बुरहानपुर में दाऊदी वोहरा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। पीएम मोदी ने 2018 में दाऊदी वोहरा समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। वह ऐसा करने वाले देश के पहले पीएम हैं। वोहरा समुदाय आर्थिक और सामाजिक तौर पर काफी विकसित हैं। इस समुदाय में आध्यात्मिक गुरुओं की परंपरा रही है। जो धर्मगुरु इस समुदाय के सर्वोच्च नेता होते हैं उनको दाई-अल-मुतलक सैय्यदना कहते हैं।


वोहरा समुदाय के पीएम मोदी के करीब आने की कहानी


पीएम मोदी ने इंदौर में अपने भाषण में वोहरा समुदाय की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने वोहरा समुदाय की देशभक्ति, कारोबार में ईमानदारी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मेरा वोहरा समुदाय से बड़ा ही पुराना नाता है। आप गुजरात में शायद ही ऐसा कोई गांव पाएंगे जहां आपको वोहरा समुदाय के कारोबारी नहीं मिलेंगे। पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब उन्होंने वोहरा समुदाय के लिए कोराबार संबंधी नियम कायदे में छूट दी थी। उनकी इस पहल के बाद ही वोहरा समुदाय मोदी के करीब आया था।


भारत में कहां से आए वोहरा


वोहरा समुदाय की जड़ें मिस्र और यमन मानी जाती रही है। वोहरा 450 साल पहले गुजरात में आकर बसे थे। वोहरा समुदाय के कई लोग धाराप्रवाह गुजराती बोलते हैं। पीएम मोदी और वोहरा समुदाय के करीब आने के पीछे ये भाषाई जोड़ भी अहम रहा है। पीएम मोदी देश हो या विदेश में वोहरा समुदाय के लोगों से मिलते रहे हैं। 2019 में पीएम मोदी ने ह्यूस्टन में इस समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.