100वां टेस्ट खेल रहे डेविड वार्नर का तीसरा दोहरा शतक:साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली 200 रन की पारी

Updated on 27-12-2022 06:24 PM

100वां टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर ने मेलबर्न में चल रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है। यह उनका तीसरा दोहरा शतक है। वार्नर 200 रन बनाकर रिटायर्ड हार्ट हुए। दाेहरा शतक बनाते ही उन्हें चोट लगी और वे मैदान से बाहर चले गए।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 386 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 197 रन पहुंच गई है। स्टंप्स पर ट्रेविस हेड 48 और एलेक्स कैरी 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि कैमरून ग्रीन 6 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्या ने एक-एक विकेट चटकाए।

1089 दिनों बाद आया था शतक
डबल सेंचुरी से पहले वार्नर ने 1089 दिन बाद शतक बनाया। यह वार्नर का 25वां टेस्ट शतक है। वार्नर ने आखिरी शतक 3 जनवरी 2020 को सिडनी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

कोहली ने 1020 दिन बाद बनाया था सैकड़ा
विराट कोहली (113) ने 1020 दिन बाद शतक जमाया था। उन्होंने यह शतक बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के दौरान बनाया था।

8,000 रन पूरा करने वाले 8वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने
डेविड वार्नर ने अपने 100वें टेस्ट में 8,000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वो ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले 8वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ 7 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने ही इस मुकाम को टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया है।

वार्नर ने घर में बनाए 5 हजार रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में कमाल की इनिंग के दौरान वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया में अपने 5,000 रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले पोंटिंग, बॉर्डर और वॉ ब्रदर्स के बाद 5वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं।

मेलबर्न में अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर
इससे पहले डेविड वार्नर लारा और गांगुली के बाद तीसरे ऐसे क्रिकेटर बने थे, जिन्होंने अपना 100वां टेस्ट बॉक्सिंग डे टेस्ट के तौर पर खेला था। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 14वें खिलाड़ी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.