सीरीज से बाहर होने से पहले कुछ यूं दिल्ली घूम रहे थे डेविड वॉर्नर, वाइफ भी थीं साथ

Updated on 21-02-2023 09:08 PM
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बचे हुए दो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर और चौथा अहमदाबाद में होना है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कोहनी में फ्रैक्चर के कारण दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। अब वह अपने स्वदेश सिडनी लौटेंगे। वॉर्नर ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में केवल 26 रन बनाए थे।

    घूमने निकले वॉर्डर

    दिल्ली टेस्ट के बाद डेविड वॉर्नर शहर की ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने पहुंचे। उन्होंने यहां कि फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

    परिवार भी साथ

    दिल्ली में घूमने के समय डेविड वॉर्नर का परिवार भी उनके साथ था। इसमें पत्नी कैंडिस वॉर्नर के अलावा तीनों बेटियां थीं।

    हुमायूं का मकबरा

    डेविड वॉर्नर अपने परिवार के साथ जहां पहुंचे वह हुमायूं का मकबरा है। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज हम लड़कियों को हुमायूं के मकबरे पर ले गए। 1570 में निर्मित और अविश्वसनीय रूप से प्रभावशाली। इस टूर पर लड़कियों ने बहुत कुछ सीखा है।

    फैंस से पूछा सवाल

    डेविड वॉर्नर ने घूमने का फोटो और वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- दिल्ली में हमारे दिनों की एक छोटी सी झलक। देखिए कुछ खूबसूरत जगहों को देखकर लड़कियां कितनी थकी हुई थीं। हमें कहीं और जाना चाहिए?

    सिर में लगी थी गेंद

    दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान डेविड वॉर्नर चोटिल हो गए थे। एक गेंद उनके कोहनी पर लगी। फिर हेलमेट पर भी बॉल लगी। कन्कशन की वजह से वह मैच से बाहर हो गए। कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से वह सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.