डेविड वॉर्नर और विराट कोहली ने सचिन को छोड़ा पीछे, मिचेल स्टार्क ने झटके सबसे तेज 50 विकेट

Updated on 09-10-2023 04:17 PM
भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट से जीत हासिल की। रविंद्र जडेजा की अगुवाई में गेंदबाजों के कमाल के बाद विराट कोहली और केएल राहुल के अर्धशतक ने भारत को जीत दिलाई। भारतीय टीम को इस मैच में भले ही जीत मिली लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही विराट कोहली ने भी बड़े कारनामे किए। इस दौरान सचिन तेंदुलकर के कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूट गए। चलिए हम आपको सभी के बारे में बताते हैं।

सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले बॉलर बने स्टार्क​

मिचेल स्टार्क 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। ईशान किशन के विकेट के साथ ही उनके वर्ल्ड कप इतिहास में 50 शिकार हो गए हैं। उन्होंने सिर्फ 19 पारी में अपने 50 विकेट पूरे किए। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने 25 पारियों में ऐसा किया था।

​विराट ने सचिन को पछाड़ा​

विराट कोहली आईसीसी की सीमित ओवर के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 64 पारियों में विराट के नाम 2785 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 25 अर्धशतक लगा हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। 58 पारियों में सचिन ने 2719 रन बनाए थे। उनके नाम 7 शतक और 16 अर्धशतक हैं।

​वॉर्नर के वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन​

डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19 पारियों में यह कारनाम किया। इस मामले में उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा। दोनों ने वर्ल्ड कप में 20-20 पारियों में एक हजार रन बनाए थे।

​सफल रनचेज में विराट के सबसे ज्यादा रन​

विराट कोहली वनडे के सफल रनचेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिन मैचों में भारत को जीत मिली है उनमें विराट के नाम 92 पारियों में 88.98 की औसत से 5517 रन हैं। वहीं सचिन ने भारत को जीत मिलने वाले रनचेज में 5490 रन बनाए हैं।

सबसे कम रन पर तीन विकेट गिरे

भारतीय टीम का स्कोर सिर्फ 2 रन था जब टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। जीते हुए वनडे मैच में यह सबसे कम रन पर तीन विकेट गिरने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारत को जीत मिली थी। 2009 में श्रीलंका ने 4 रन पर तीन विकेट खोने के बाद बांग्लादेश को हराया था।

चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी

विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी बनाई। यह वर्ल्ड कप में भारत के लिए चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रिकॉर्ड नवजोत सिद्धू और विनोद कांबली के नाम था। दोनों ने 1996 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 142 रन जोड़े थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.