'दंगल' फेम फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे

Updated on 15-11-2022 05:56 PM

'दंगल' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने बताया है कि वह मिर्गी की बीमारी से जूझ रही है। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ बातचीत में बताया कि वह दवाइयों और वर्कआउट के जरिए खुद को ठीक करने की कोशिश में लगी हुई हैं। फातिमा ने अपने फैंस के साथ बातचीत में बताया कि किस तरह एपिलेप्सी की बीमारी ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित किया है।

इन चीजों का रखना पड़ता है ख्याल
फातिमा सना शेख ने बताया कि उन्हें बाकियों की तुलना में थोड़ा धीमे चलना पड़ता है। कई बार कुछ अजीब चीजें होती हैं और कुछ दिन मुश्किल गुजरते हैं। हालांकि वह सब कुछ कर सकती हैं लेकिन कई बार कुछ मुश्किल वक्त आता है जब वह स्लो हो जाती हैं।

जिंदगी मुश्किल हुई, पर जोश नहीं घटा
हालांकि इंडस्ट्री के कल्चर का शुक्रिया अदा करते हुए फातिमा ने यह भी कहा कि वह उन कुछ गिने-चुने खुशकिस्मत लोगों में हैं जो उन लोगों के साथ काम कर पा रही हैं, जिनके साथ वह हमेशा से काम करना चाहती थीं। फातिमा ने बताया कि इस बीमारी ने उनकी जिंदगी को थोड़ा मुश्किल जरूर बनाया है लेकिन इससे उनका जोश कम नहीं हुआ है।

बीमारी ने बेस्ट करने से नहीं रोका
फातिमा सना शेख ने कहा कि यह बीमारी कभी भी उन्हें अपना बेस्ट देने से नहीं रोक पाई। बल्कि सच तो यह है कि इस बीमारी की वजह से उन्हें हमेशा और ज्यादा मेहनत करने की वजह मिली है। फातिमा सना शेख ने उनके ट्रीटमेंट की बात करते हुए अपने डॉगी का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी डॉगी बिजली उनके लिए ट्रीटमेंट की तरह है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.