डाबर के 'प्रोडक्ट्स से कैंसर' होने का दावा, अमेरिका-कनाडा में केस दर्ज

Updated on 20-10-2023 03:32 PM
नई दिल्ली : डाबर इंडिया की तीन विदेशी सहायक कंपनियां अमेरिका और कनाडा में उनके 'हेयर-रिलैक्सर' उत्पादों से कथित तौर पर गर्भाशय कैंसर और अन्य संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने के आरोपों में मुकदमों का सामना कर रही हैं। कंपनियों पर अमेरिका और कनाडा में कई मुकदमें दायर किए गए हैं। ये कंपनियां नमस्ते लेबोरेटरीज एलएलसी, डर्मोविवा और डीआईएनटीएल हैं। हालांकि, इन सहायक कंपनियों ने आरोपों से इनकार किया है और इन मुकदमों में उनका बचाव करने के लिए वकील नियुक्त किया है।

उनका कहना है कि ये आरोप अप्रमाणित और अधूरे अध्ययन पर आधारित हैं। डॉबर इंडिया ने बुधवार देर रात एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि अमेरिका और कनाडा में संघीय और राज्य दोनों अदालतों में केस दायर किए गए हैं। कंपनी के अनुसार, ये मामले शुरुआती चरणों में हैं। वर्तमान में, एमडीएल में लगभग 5,400 मामले हैं, जिनमें नमस्ते, डर्मोविवा और डीआईएनटीएल और कुछ अन्य कंपनियों को प्रतिवादी बनाकर उनकी शिकायत की गई है।

कंपनी ने बताया कि कि हेयर रिलैक्सर उत्पाद को लेकर कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए हैं कि इसमें ऐसे रसायन हैं और इसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सहायक कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद डाबर के शेयरों पर गुरुवार की सुबह शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.