डी-कंपनी ने नेताओं-बिजनेसमैन्स को टारगेट करने के लिए बनाई स्पेशल यूनिट

Updated on 08-11-2022 05:22 PM

भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने 'डी-कंपनी' की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गिरफ्तार आरोपियों को हवाला के जरिए भारी रकम भेजी। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की ओर से यह दावा किया गया है। एनआईए ने यह भी दावा किया कि ये गतिविधियां लोगों में डर पैदा करने के लिए मुंबई और भारत के अन्य हिस्सों में आतंकवादी हमले करने से संबंधित थीं।

जांच एजेंसी ने ये दावे पिछले सप्ताह मुंबई में एक विशेष अदालत के समक्ष आतंकवाद और डी-कंपनी से संबंधित मामले में दाखिल आरोपपत्र में किए हैं। एनआईए ने आरोपपत्र में यह भी दावा किया है कि डी-कंपनी ने राजनेताओं और व्यापारियों सहित दूसरी हस्तियों पर हमला करने के लिए एक स्पेशल यूनिट बनाई थी।

NIA ने 5 को किया नामजद
'डी-कंपनी' से आशय अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत में सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक दाऊद इब्राहिम से है। चार्जशीट में इब्राहिम और उसके करीबी छोटा शकील को वांछित आरोपी बनाया गया है, जिसमें एनआईए ने पांच आरोपियों को नामजद किया है। मामले में चार्जशीट किए गए तीन अन्य लोगों में आरिफ अबुबकर शेख, शब्बीर अबुबकर शेख और मोहम्मद सलीम कुरैशी हैं। ये सभी मुंबई के रहने वाले हैं और इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

आतंकी घटनाओं की प्लानिंग था मकसद
जांच एजेंसी ने दावा किया कि जांच के दौरान मिले सबूतों से पता चला कि गिरफ्तार और वांछित आरोपी आतंकवादी गिरोह के रूप में काम करने वाले सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य थे। इन्हें विदेश में रह रहे फरार आरोपी से हवाला के जरिए भारी मात्रा में धन मिला। यह पैसा मुंबई और भारत के अन्य हिस्सों में सनसनीखेज आतंकी घटनाओं की प्लानिंग के मकसद से दिया गया था। ये भारत के लोगों के दिमाग में दहशत पैदा करना चाहते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.