साइक्लोन मैंडूस ​​​​​​​MP में कराएगा बारिश:इंदौर, भोपाल समेत 13 शहरों में ज्यादा असर होगा

Updated on 10-12-2022 05:17 PM

बंगाल में एक्टिव साइक्लोन मैंडूस तमिलनाडु में तबाही मचाने के बाद दक्षिण आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार देर रात साइक्लोन मामल्लपुरम तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया। मैंडूस अगर दिशा बदलकर विशाखापट्‌टनम तट से टकराता है तो इसका सीधा असर मध्यप्रदेश में भी पड़ेगा। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। दिन का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाएगा। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ जाएगा।

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) भोपाल के रिसर्च एसोसिएट डॉ. गौरव तिवारी को बताया कि मैंडूस का सेंटर चेन्नई होने से मध्यप्रदेश को राहत है। मैंडूस के असर से मध्यप्रदेश में 12 दिसंबर से मौसम में बदलाव होने लगेगा। अभी की स्थिति में इसका सबसे ज्यादा असर इंदौर में दिखाई दे रहा है।

चक्रवात के कारण मध्यप्रदेश में अगला एक सप्ताह मौसम के लिहाज से उथल-पुथल भरा रहेगा। पहले तो तापमान में बढ़त होगी, लेकिन फिर बादल, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तीन दिन तक यहां ज्यादा असर
प्रदेश में 12 दिसंबर से हल्की बारिश हो सकती है। तीन दिन तक मैंडूस का सबसे ज्यादा असर इंदौर, खंडवा, इटारसी, बड़वानी, भोपाल, आगर-मालवा, सागर, रीवा, छतरपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर और शहडोल में रहेगा। हालांकि, इससे सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में प्रभाव रहेगा।

सबसे ज्यादा नुकसान भारत में
सामान्यतयः बंगाल की खाड़ी अपेक्षाकृत अधिक गर्म होती है। इसके चलते हर साल इसमें औसतन 3 से 5 चक्रवात बनते हैं, जबकि अरब सागर में 1 से 2 चक्रवात उठते हैं। इस प्रकार हर साल दुनिया में 8 से 9% चक्रवात सिर्फ उत्तरी हिंद महासागर में ही बनते हैं। सर्वाधिक आबादी घनत्व होने के कारण सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान भारत के तटीय राज्यों के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, वियतनाम देशों में भी होता है।

उत्तरी हिंद महासागर में साल के 2 सीजन में ये चक्रवात पैदा होते हैं। पहला- प्री-मानसून सीजन, जो अप्रैल से मई तक रहता है। दूसरा- पोस्ट-मानसून सीजन, जिसकी अवधि अक्टूबर से दिसंबर तक होती है। समुद्री चक्रवातों के बनने की प्रमुख शर्तों में सबसे जरूरी शर्त है कि समुद्री जल की ऊपरी लगभग 50 से अधिक मीटर की परत का 26.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म होना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.